वर्ष का तीसरा सूर्य ग्रहणः घट सकती है कोई बड़ी अनहोनी, हो सकता है पाकिस्तान से युद्ध - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Tuesday, December 24, 2019

वर्ष का तीसरा सूर्य ग्रहणः घट सकती है कोई बड़ी अनहोनी, हो सकता है पाकिस्तान से युद्ध

26 दिसंबरः सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं मान रहे बदायूं जनपद में ज्योतिषाचार्य

बदायूं।

जनपद में 26 दिसंबर को पड़ने वाले सूर्य ग्रहण को बदायूं जनपद के ज्योतिषाचार्य शुभ नहीं मान रहे हैं, उनका कहना है कि वर्ष का यह तीसरा सूर्य ग्रहण है। महाभारत काल में भी महाभारत से पूर्व तीन सूर्यग्रहण हुए थे, उसका ही परिणाम था भीषण युद्ध हुआ। वर्तमान में पाकिस्तान से युद्ध के हालात बन रहे हैं देश में गृहयुद्ध जैसे हालात बनाने की कोशिश की जा रही है। यह शुभ संकेत नहीं है। बदायूं से पंडित गिरीश शर्मा बिल्सी से पंडित गोरेलाल शर्मा, पंडित भुवनेश शर्मा, पंडित हेमचंद्र वशिष्ठ, राजीव शर्मा, बिसौली से पंडित वेद प्रकाश शर्मा, बरेली से राजेश शर्मा, उझानी से प्रवीण आचार्य आदि ज्योतिषाचार्य इस सूर्य ग्रहण को देश और दुनिया के लिए शुभ नहीं मान रहे हैं और प्राकृतिक आपदा युद्ध जैसे हालातों की ओर संकेत बता रहे हैं।  उनका कहना है महाभारत जैसा  भीषण युद्ध के पीछे 3 ग्रहण माने जाते हैं। जो युद्ध के 1 वर्ष पहले हुए थे। ज्योतिष आचार्यों ने ग्रहण काल के समय भगवत पूजा और उद्धार के समय स्नान आदि कर दान आदि का विधान बताया है।



from BT News 24 https://ift.tt/2sUXcwr

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages