अब इस्लाम नगर में तख्तापलट की तैयारी: अनुपमा सिंह के साथ खड़े हुए बीडीसी सदस्य - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Saturday, December 28, 2019

अब इस्लाम नगर में तख्तापलट की तैयारी: अनुपमा सिंह के साथ खड़े हुए बीडीसी सदस्य

इस्लामनगर।

इस्लाम नगर की सुखामई सीट से बीडीसी सदस्य अनुपमा सिंह ने ऐसी शतरंजी चाल चली है कि विकास के नाम पर उनके साथ पाला बदलकर कई बीडीसी सदस्य खड़े हो गए हैं। इस संबंध में एक पत्रकार को जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने इसकी पुष्टि की है और कहा है कि इस्लाम नगर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है जांच कर ली गई है वीडियोग्राफी भी कराई गई है। प्रस्ताव को पंचायत विभाग से शासन को भिजवा दिया गया है ताकि तारीख तय होने के बाद इस संबंध में बैठक करा ली जाए। यहां ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी लंबे समय से चंदोई सीट पर जीते लोगों के कब्जे में ही रही सपा और बसपा इस पर काबिज रही। राजनीतिज्ञों की मानें तो 2010 में बसपा के सुरेश यादव तत्कालीन विधायक डीपी यादव के प्रयास पर ब्लॉक प्रमुख बने और इसके बाद सुरेश यादव ने भी अपना पाला बदल लिया और 2012 में सपा की सरकार आने पर वह सपा में चले गए। 2015 में ब्लाक प्रमुख का चुनाव हुआ तो सुरेश यादव ने अपने पुत्र दिनेश यादव को ब्लाक प्रमुख बनवा दिया। अब फिर चंदोई सीट वाले हावी हो रहे हैं और भाजपा से मिली है।

इधर, अनुपमा सिंह के बारे में बताया जाता है सुखामई  सीट से बीडीसी सदस्य अब इस समय ब्लाक प्रमुख के दावेदार बनी है। अनुपमा सिंह  चंदोई सीट से जुड़े घराने की बहू हैं। 1967 में पहली बार राजेंद्र सिंह इस्लाम नगर के ब्लाक प्रमुख बने थे। अनुपमा सिंह के पति आर्येंद्र सिंह के ताऊ थे 26 साल तक लगातार ब्लाक प्रमुख रहे। 1995 में अनुपमा सिंह के ताऊ ससुर श्रीपाल सिंह ब्लाक प्रमुख बने वर्ष 2000 में अनुपमा सिंह की ताई सास मनोरमा सिंह ब्लाक प्रमुख रहीं। अनुपमा सिंह के पति आरएन सिंह भी ग्राम चंदौली की प्रधान रह चुके हैं। इससे पहले सालारपुर, कादरचौक, उझानी, बिसौली में भी अविश्वास प्रस्ताव लाया जा चुका है। यह पांचवा अविश्वास प्रस्ताव है, जो इस्लामनगर पर लाया गया है। अविश्वास प्रस्ताव तैयार करने वाले लोगों में अधिवक्ता संदीप मिश्रा, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, डीसीडीएफ चेयरमैन रविंद्र पाल सिंह, भाजपा नेता दुर्गेश वार्ष्णेय, एडीएम प्रशासन रामनिवास शर्मा एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी के संपर्क में रहे हैं। माना जाए तो भाजपा जनपद में 5वीं ब्लॉक की विरोधियों से सीट छीनने जा रही है। भाजपा ने गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव डीएम को सौंप दिया है। इस्लाम नगर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सांसद की मौजूदगी में डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी के सामने रखा। जिसमें 35 बीडीसी सदस्य मौजूद थे जबकि इस्लाम नगर में 69 सदस्य हैं। एक की मृत्यु हो चुकी है 68 सदस्यों में 35 सदस्य अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में खड़े हैं।



from BT News 24 https://ift.tt/2EYmQmr

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages