गवाँ/सम्भल।
लॉक डाउन 2.o चल रहा है और हमारे कोरोना योद्धा के रूप में पुलिस विभाग अपनी जान पर खेलकर कोरोना से लड़ रहा है ।पुलिस विभाग की इस निडरता और साहस को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के संभल जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है की उत्तर प्रदेश सरकार यूपी पुलिस के लिए पीपीई किट उपलब्ध कराएं पूरे प्रदेश की सुरक्षा करने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस खुद खतरे में है। पुलिस प्रशासन हमारे समाज की धरोहर है आज पुलिस फोर्स समाज को बचाने के लिए डॉक्टर्स और सफाई कर्मचारियों के कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है उनकी सुरक्षा को देखते हुए सरकार जल्द से जल्द कदम उठाए वाराणसी में 7 पुलिस वाले कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। ये चौराहों पर बिना मेडिकल सुरक्षा उपकरण, बेचारे अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। यूपी पुलिस के लाखों जवान इसी हालत में ड्यूटी पर हैं। पुलिस को PPE किट मिले। चंदा कलेक्शन छोड़ डीजीपी इस पर ध्यान दें।
*तीव्र प्रकाश गुप्ता ( गुरु जी ) की रिपोर्ट
from BT News 24 https://ift.tt/2yS9etu
No comments:
Post a Comment