इस्लामनगर : मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर कस्बे में विश्व हिंदू महासंघ के ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए योगी आदिनाथ के पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष नव मोहन गुप्ता ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं सहित 2 मिनट का मौन धारण कर सीएम के पिता की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर जिला प्रवक्ता ठाकुर बलभद्र, राजेश राणा, नितिन शर्मा, कपिल कुमार गुप्ता, विवेक गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, दीप मोहन गुप्ता, राजू अग्रवाल, सुमित गुप्ता, चंद्रेश सक्सेना, सहित विश्व हिंदू महासभा संघ के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।
from BT News 24 https://ift.tt/2Ko6syn
No comments:
Post a Comment