बिल्सी।
बाबा इन्टरनेशनल स्कूल मे हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यालय स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर दिनांक 1 सितम्बर दिन मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान शिविर का आयोजन ब्लड बैंक, जिला चिकित्सालय, बदायूँ के सहयोग से किया जाएगा।
विद्यालय डायरेक्टर एवं बिल्सी चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय ने अवगत कराया कि रक्तदान शिविर प्रातः 9 बजे से प्रारम्भ होगा जो सायं 3 बजे तक चलेगा। जिसमे ब्लड बैंक, जिला चिकित्सालय, बदायूँ की टीम द्वारा रक्तदाताओं से रक्त संग्रहित किया जाएगा। उन्होने कहा कि रक्तदान महादान है इससे बढ़कर कोई दान नही हैं। रक्तदान से हमारी राष्ट्रीय एकात्मता को बढ़ावा मिलता है। उन्होने सभी रक्त दाताओं को प्रोत्सहित करते हुए कहा कि धनदाता एक दिन याद रहता है, वस्त्रदाता एक माह याद रहता है, पर रक्तदाता जीवनभर याद रहता है। इसलिए शिविर में रक्तदान करने हेतु लोगों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर रक्तदान कर मानव सेवा में अपना योगदान दें।
from BT News 24 https://ift.tt/3jsAvVd
No comments:
Post a Comment