बदायूं।
जिला मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायत लोड़ा बहेड़ी के प्रधान महेंद्र सिंह ने डीएम से शिकायत की है कि उनकी ग्राम पंचायत के संयुक्त खाते से 75000 से भी अधिक की राशि निकाल ली गई है।
इसके लिए उन्होंने सहखातेदार प्रधानाध्यापक नीलोफर खां को संदेह के घेरे में लेते हुए जांच कराए जाने की मांग की है।
प्रधान ने बताया कि प्रधानाध्यापक नीलोफर खां 12 दिसंबर 2019 को ₹49400 चेक शाहिद हुसैन और 26000 का चेक नवनीत कुमार के नाम काट कर लाए थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब इस संबंध में मद के बारे में पूछा गया और चेक क्यों दिया जा रहा है? जानकारी ली, तो प्रधानाध्यापक चेक छोड़ कर चले गए। बाद में उन्हें पता लगा कि उनके संयुक्त खाते से जो रकम चेकों में भरी गई थी, वह निकाल ली गई है। आज भी वह सह खातेदार हैं। बैंक पासबुक प्रधानाध्यापक के पास ही है। जब उनसे बैंक पासबुक मांगी गई तो उन्होंने कह दिया पैसा जो था, वह शासन को वापस चला गया है। यह कहकर पासबुक भी नहीं दी।
प्रधान महेंद्र सिंह ने इस संबंध में जिलाधिकारी से गहनता से जांच कराकर और दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
from BT News 24 https://ift.tt/3gfAbHj
No comments:
Post a Comment