बदायूँ।
मलेरिया से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग की ओर से मलेरिया प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाकर आरडीटी एवं स्लाइड के माध्यम से मलेरिया की जांच की जा रही है। संक्रमित व्यक्तियों को दवा दी जा रही है।
शुक्रवार को जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त ने जिला विकास अधिकारी चन्द्र शेखर, डीसी मनरेगा रामसागर यादव, डीपीआरओ डाॅ0 शरनजीत के साथ विकासखण्ड सालारपुर अन्तर्गत मलेरिया प्रभावित ग्राम भूरीपुर कुसैना एवं अमृतपुर का निरीक्षण किया। गांव में चारो ओर गंदगी नज़र आने लगी, कहीं जल भराव तो कहीं सड़कों पर गंदगी देखकर डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने स्थानीय लोगों से सफाई कर्मचारी के बारे में पूछा तो ग्रामीणों ने बताया कि नियमित सफाई करने नहीं आता है, जिसकी वजह से गांव में गंदगी फैली हुई है। डीएम ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए एडीओ पंचायत खालिद अली एवं सचिव सुधीर कुमार के वेतन आहरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है, साथ ही सफाई कर्मचारी धनवीर का निलंवित करने के निर्देश दिए हंै। इस गांव में पीएफ के 51 एवं पीवी के 23 मलेरिया धनात्मक रोगी है। इसी गांव के प्राथमिक विद्यालय को जाने के लिए रास्ता नहीं है प्रधानाचार्य ने अवगत कराया कि देढ़ साल से मिड्डे मील भी बन रहा है। डीएम ने लेखपाल और ग्राम प्रधान दोनों व्यवस्थाओं की पूर्ण करने की जिम्मेदारी दी है।
इसके पश्चात डीएम ने सालारपुर के ही गांव अमृतपुर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का निरीक्षण किया। डीएम ने चिकित्सा टीम से मलेरिया संक्रमितों को दी जाने वाली दवाओं व सुविधाओं के बारे में विस्तार में जानकारी ली। इस गांव में पीएफ के 36 एवं पीवी के 41 मलेरिया धनात्मक रोगी हंै। डीएम ने प्रभावित परिवार के लिए माॅस्कीटो क्वाइल्स एवं मच्छरदानी वितरित की। डीएम ने निर्देश दिए कि संक्रामक रोग फैलने से रोकने के लिए फाॅगिंग कराएं तथा ब्लीचिंग पाउडर एवं क्लोरीन की गोली वितरित की जाए। रोगी को दवा खिलाने की पूर्ण जिम्मेदारी है। गांव में नियमित तौर पर फाॅगिंग एवं एंटीलार्वा दवा का छिड़काव होता रहे। डीएम ने ग्रामीणांे से कहा कि यह बीमारियों का दौर है, इसमें विशेष सर्तकता बरतने की ज़रूरत है। कहीं भी जल स्थिति न उत्पन्न होने पाए। घर व दुकानों के आस-पास साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें, गढ्डों में पानी इकट्ठा न होने पाए, अन्यथा बीमारियां फैलाने वाले मच्छर पनपने लगते हैं। पूरी आस्तीन के कपड़े पहने, बीमारियों से बचने के लिए नियमों का स्वयं भी पालन करें एवं दूसरों को भी कराएं।
from BT News 24 https://ift.tt/34KFw7A
No comments:
Post a Comment