संभल।
जिला के कस्बा गवां में आज नगर पंचायत के सौंदर्यीकरण किए गए भवन का लोकार्पण आज जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण ने किया। उन्होंने नवनिर्मित भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने कोरोना योद्धा के रूप में सफाई प्रमुख झाऊलाल रजपुरा इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह रजपुरा चिकित्सा प्रभारी डॉ विरास यादव और गवां चौकी इंचार्ज सुभाष राणा को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को भी एक प्रतीक चिन्ह दिया तथा गुन्नौर एसडीएम दीपेंद्र यादव और गुन्नौर सीओ के के सरोज को नगर पंचायत गवाँ की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
from BT News 24 https://ift.tt/3grhJeR
No comments:
Post a Comment