रिपोर्ट- गणपत खीचड़
पादरु ( बाड़मेर ) राजस्थान
खस्ताहाल सड़क बनी लोगों की राह का रोड़ा
सैकङों ओवरलोड चलने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई बावतरा सङक मार्ग
न्यूज नेटवर्क पादरू/ ( गणपत खीचड़ )
पादरु । दो जिलो बाड़मेर-जालोर को जोड़ने वाली पंऊ- बावतरा सङक मार्ग खस्ताहाल से बदहाली के आंसू बहा रही है सिवाना उपखंड के सबसे ज्यादा ट्राफिक इसी रोड पर है।पादरु से बावतरा के बीच करीब 30 से ज्यादा गांव जुड़े होने के कारण आवागमन ज्यादा है लेकिन सरकार के लाख वादों के बाद भी सड़कों की बदहाली दूर होने का नाम नहीं ले रही है। पादरु ,पंऊ से बावतरा को जाने वाली सड़क जर्जर है।यही नहीं अन्य सड़कें भी खस्ताहाल हैं फिर भी जिम्मेदार विभाग सड़कों की मरम्मत के प्रति उदासीन है।
प्रदेश में गहलोत सरकार बनते ही उनकी ओर से सभी सड़कों का गड्ढामुक्त बनाने की घोषण की गई थी। लेकिन दो साल बीतने के बाद भी में उनकी यह योजना धरी की धरी रह गई है। जिले की कई सड़कें अस्तित्व विहीन हो चली हैं सड़क गहरे गड्ढे में तब्दील हो चुकी है।जो आवागमन करने वाले राहगीरों के लिए हादसों का पर्याय बना हुआ है।सालों से कटी सड़क अपने मरम्मत की बाट जोह रही है लेकिल जिम्मेदार उसकी मरम्मत की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं हैं।
लोगों की माने तो इस मार्ग से पादरू,पंऊ , कांखी , सायला , सूंधा माता ,बावतरा सहित दो दर्जन गांवों के लोग आते जाते हैं।इस मार्ग पर देर रात तक लोगों का आना जाना रहता है। आए दिन सङक के बीचोंबीच पटरी के पास गहरे गड्ढे में तब्दील सड़क में लोग गिर कर घायल हो जाते हैं। इसके बावजूद भी जिम्मेदार मौन बने हुए है यह सड़क भी उजड़कर अपना अस्तित्व खो चुकी है। जिस पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। इसी तरह पंऊ -कांखी7, ईटवाया -भाटा 5 , पादरु- मिठौड़ा सड़क तहस-नहस होकर मार्ग की खस्ताहल है। इन सड़कों को लेकर जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए हैं।
सैकङों ओवरलोड ट्रक गुजरते हैं
पादरु- बावतरा सङक मार्ग पर रोजाना पत्थरो व बजरी से लदे ओवरलोड ट्रक गुजरने से पूरी तरह टूट चुकी है।सङक की क्षमता से ज्यादा ओवरलोड वाहन चलने से अब डामरीकरण पूरी तरह टूट चुका है।मंत्री से लेकर विधायक इस मार्ग से कई बार गुजरते है लेकिन गढ्ढो मे तब्दील रोड की कोई सुध नही ले रहा।हमेशा हादसो की आशंका बनी रहती है।
इनका कहना है –
सड़क की मरम्मत के लिए कई बार संबंधित विभाग के अधिकारीयों को अवगत करवाया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है । कस्बे पादरु – पंऊ-होते बावतरा मार्ग क्षतिग्रस्त से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है
– मानाराम प्रजापत ,
*कई बार दुरस्त करवाने की गुहार लगाई*
पंऊ गांव के बाशिंदों ने बताया कि हम रोजाना पहुंच से बावतरा पादरु का आना जाना रहता है लेकिन सड़क पूरी तरह से टूटी पड़ी है ऐसे में वाहन तो क्या पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है लेकिन सरकार को अवगत करवाने बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
– निम्बाराम देवासी
from BT News 24 https://ift.tt/2PzFF4J
No comments:
Post a Comment