उसहैत।
जनपद बदायूं न्यायालय के आदेश को ताक पर रखकर हरैंडी का दबंग प्रधान पति ओमपाल ने बेसहारा युवक की भूमि पर किया कब्जा।दी जान से मारने की धमकी।प्रधान पति के विरोध में ग्रामीणों का वीडियो हुआ वायरल। बेसहारा पीड़ित ने दबंगों से कब्जा दिलवाने की एसडीएम दातागंज से गुहार लगायी है। हंसी पुर तहसील जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर निवासी एक बेसहारा युवक रघुवीर पुत्र गोविंद ने हरेंडी के एक दबंग प्रधान पति ओमपाल पुत्र रामचंद्र व राम औजार पूरनलाल और अमरपाल पुत्र हीरालाल पर जबरिया उसकी भूमि पर कब्जा कर लेने साथ ही उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसडीएम दातागंज से उसकी भूमि को दबंगों से कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगायी है। पीड़ित का आरोप है, उसने मोहर सिंह पुत्र देवी सिंह निवासी गांव हरेंडी पो0सरेली तहसील दातागंज जनपद बदायूं से 5 सितंबर 2008 को बैनामा कराया था। जिस पर गांव हरंडी के लोगों ने विवाद खड़ा कर दिया। पीड़ित ने बताया कि जिस पर न्यायालय सिविल जूनियर डिवीजन जज बदायूं वाद संख्या 178/2003 जिसमें न्यायालय ने वादी का वाद संख्या खारिज कर दी बैनामा के आदेश पर पीड़ित का कब्जा बाद कार न्यायालय में माना, परंतु अर्जुन, महावीर इंदल पुत्रगण ज्वाला ने फिर से अपर न्यायालय को चुनौती दी और प्रथम अपर सिविल जज में वादी का वाद अपील को खारिज कर दी। वही पीड़ित का कहना है लगातार न्यायालय एवं जिला जज प्रथम बदायूं के यहां से जीत चुका है, वहीं पर अब दबंगई के बल पर प्रधान पति ओमपाल समेत अन्य चार लोगों ने मिलकर कूड़े कूड़े बटन सेट डालकर उसकी भूमि पर कब्जा कर लिया है। बेसहारा रघुवीर का आरोप है अब प्रधान पति ओमपाल समेत चारों लोग उसे जान से मार डालने की धमकी दे रहे हैं। जिसको लेकर उप जिलाधिकारी दातागंज के समक्ष पहुंचकर उसकी भूमि को उक्त दबंगों कबजा मुक्त कराने की गुहार लगायी है। वहीं उप जिलाधिकारी ने पीड़ित को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है ।
from BT News 24 https://ift.tt/32Zv09U
No comments:
Post a Comment