संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, तालाब में पड़ा मिला शव - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Tuesday, September 15, 2020

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, तालाब में पड़ा मिला शव

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा

अलापुर।

क्षेत्र के गांव संजरपुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव गांव के पास ही तालाब में पड़ा मिला। घटना की जानकारी पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
मंगलवार की सुबह संजरपुर गांव के पास ही एक तालाब में महिला का शव पडा दिखाई दिया। जब लोगों इसकी जानकारी हुई तो पता चला कि सत्यवती(40) पत्नी सत्यवीर यादव गायब है। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाल लिया। मामले की जानकारी पर मृतका के मायके बाले आ गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम कराने के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इंस्पेक्टर ओपी गौतम ने बताया कि शाहजहांपुर जिले थाना कटरा के कंकलिया धर्मपुर निवासी मृतका के भाई महेश ने तहरीर देकर पीएम कराने की बात कही है। जिसके चलते पीएम कराया जा रहा है। पीएम के आधार पर आगे की कारबाही की जाएगी।



from BT News 24 https://ift.tt/3mkSiQp

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages