रुदायन/बदायूं।
स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त ,वरिष्ठ नागरिक एवम् समाज सेवी कुंवरपाल शर्मा के अथक प्रयासों से आज इस्लामनगर पीएससी रुदायन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में परिवर्तित हो गई। नगर पंचायत इस्लामनगर से सामान उठकर आज रुदायन में शिफ्ट हो गया। इसको लेकर नगर रुदायन में खुशी का माहौल रहा। आज पहले ही दिन रुदायन क्षेत्र के गांव करियामई निवासी प्रसूता ने एक स्वस्थ बच्चे (लड़का) को जन्म दिया। इस अवसर पर नगर अध्य्क्ष अरविंद शर्मा ने नवजात शिशु को गिफ्ट देकर पुरस्कृत किया व समस्त स्टाफ व नगरवासियों को मिठाइयां वितरित की और कहा कि सरकार से मिलकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मिलनी वाली सभी सुविधाओं को मुहैया कराया जाएगा। किसी भी बीमार को अब निराश होने की जरूरत नहीं है। इस संबंध में हमेशा रुदायन की जनता के साथ हूँ। इस अवसर पर ओमवीर सिंह पाल, शिवम पाठक, सचिन ठाकुर,आशुतोष शर्मा ,अशोक शर्मा, राजेश पालीवाल ,राहुल गुप्ता,आशीष सक्सेना,वीरेंद्र गुप्ता,नीरज दद्दा, ज्ञानेश शर्मा,विजय झा,अरविंद उपाधयाय, ब्रजेश गौतम,इन्द्रपाल पाल, कुंवरपाल आदि लोग मौजूद रहे।
from BT News 24 https://ift.tt/3itLnlK
No comments:
Post a Comment