बदायूं।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ की मौत हो गई। इसका शव कोरोना वार्ड की खिड़की के नीचे पड़ा मिला है।
परिजनों का आरोप है की गांव में पार्टी बंदी की वजह से नरेश शर्मा उम्र 54 वर्ष पिता स्वर्गीय सियाराम शर्मा ग्राम नगला की सीकरी थाना फैजगंज बेहटा को 7 तारीख को उनकी बहन के यहां से अरेस्ट किया था। अरेस्ट करने के बाद जांच कराई गई, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार की सुबह 5 बजे लोगों के अनुसार खिड़की से कूदने की कोशिश की, जिसमें खिड़की पर पीपीई किट लटकी हुई दिखाई दे रही है।
नीचे मृतक कीी चप्पलेंभी पड़ी हुुई हैं। परिजनों का आरोप है कि जब मौत सुबह हुई तो इसकी सूचना शुक्रवार की शाम सात बजे पुलिस ने क्यों दी। बल्कि मोबाइल से लगातार परिजनों की बात हो रही थी। ऐसा कुछ भी नहीं लग रहा था कि वह खिड़की से कूदने की कोशिश भी करेंगे वहीं परिजनों का कहना है की पुलिस ने सिर्फ इतना कहा कि खिड़की से कूदने के बाद उनके दोनों पैर टूट गए हैं लेकिन जब मेडिकल कॉलेज आए तब सूचना मिली कि उनकी मौत हो चुकी है। पुलिस और मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी उनकी कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं हैं। ना ही मृतक को को दिखाया गया है परिजन कह रहे हैं कि इसमें पुलिस द्वारा कोई झोल लग रहा है।
from BT News 24 https://ift.tt/2Rjsdmx
No comments:
Post a Comment