कच्ची शराब बनाते दो महिलाएं गिरफ्तार - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Monday, September 14, 2020

कच्ची शराब बनाते दो महिलाएं गिरफ्तार

40 लीटर शराब और बनाने के उपकरण बरामद

अलापुर।

थाना पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम ने कच्ची शराब बनाते दो महिलाओं को पकड़ा। इनके पास से 40 लीटर कच्ची शराब, लहन और शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बताते चले कि क्षेत्र के दर्जनों गांव में शराब बनाने और बेचने का धंधा बड़े पैमाने पर चल रहा है। इस धंधे में महिलाओं को सहभागिता भी बड़े स्तर पर देखने को मिल रही है। सोमवार को थाना पुलिस और आबकारी की टीम ने संयुक्त रूप से गांव कंचनपुर में दबिश दी। पुलिस ने बताया कि कारवाही के दौरान माया पत्नी रामबहादुर गिहार शराब बनाते पकड़ी गई। इसके पास से बीस लीटर शराब, लहन और शराब बनाने के उपकरण मिले। वही इसी गांव की महिला उर्मिला पत्नी साहब सिंह गिहार भी शराब बनाते मिली। इसके कब्जे से बीस लीटर शराब, लहन और बनाने के उपकरण भी मिले।
इंस्पेक्टर ओपी गौतम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।



from BT News 24 https://ift.tt/2FC2jaU

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages