चार दिन से कर रही हैं इंद्रदेव की पूजा
उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद के अंतर्गत उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम ख़िरकवरी भूड़ में इंद्रदेव को मनाने को एक बच्ची की कठिन तपस्या
इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए टोने, टोटके के साथ ही यहां बच्ची ने तप करना शुरू कर दिया है।
उघैती क्षेत्र में छह साल की बच्ची इंद्र को मनाने के लिए तप पर बैठ गई है। बच्ची एवं ग्रामीणों को उम्मीद है, इंद्रदेव उसकी पुकार को सुनकर झमाझम बारिश होगी। जनपद में सूखा जैसे हालात बन गए हैं। बरसात न होने से फसलें सूख रही हैं। तपती गर्मी से लोग बेहाल हैं। तमाम टोटके भी बारिश के लिए किए जा रहे हैं। ऐसे में उघैती के गांव खिरकवारी भूड़ निवासी संतोष की छह वर्षीय बेटी संता गांव के टीले पर जाकर इंद्रदेव को मनाने के लिए बैठ गयी।
चार दिन से तप कर रही है संता
ग्रामीणों ने बताया कि संता सोमवार के लिए पूजा पर बैठ गई थी, चार दिन से वह इंद्र को मनाकर बारिश के लिए प्रार्थना कर रही है। छह साल की मासूम को देखकर गांव की महिलाएं भी इंद्र को मनाने के प्रयास में जुट गई हैं।गाँव में भजन कीर्तन का दौर जारी है।
रिंकू भारद्वाज की रिपोर्ट
from BT News 24 https://ift.tt/2ZsKsdw
No comments:
Post a Comment