बिल्सी में गैस कटर से किवाड़ काटते रहे बदमाश, चलती रही गोलियां - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Monday, September 14, 2020

बिल्सी में गैस कटर से किवाड़ काटते रहे बदमाश, चलती रही गोलियां

 

बिल्सी।
नगर के सर्राफा बाजार में पतली गली से एक मकान के द्वारा सर्राफ सच्चिदानंद माहेश्वरी की छत पर चढ़े लगभग आधा दर्जन बदमाश गैस कटर से किबाड़ और ताला काटने लगे। इसी बीच जाग हो गई और गृह स्वामी के पुत्र सचित माहेश्वरी ने लाइसेंसी बंदूक निकालकर फायर शुरू कर दिए। बदमाश इतने कट्टर और निर्भीक थे कि दो फायर करने के बावजूद किबाड़ काटते रहे। जब सचित ने चार और फायर किए तब कहीं बदमाश भागे। इस तरह बिल्सी नगर में डकैती की बड़ी घटना टल गई।
सच्चिदानंद माहेश्वरी सर्राफ का आवास उनके प्रतिष्ठान के पीछे हैं। दोनों एक ही भवन में हैं।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार रात करीब 1:30 बजे बदमाश किसी तरह बराबर की छत से उनकी छत पर आ गए और पीछे छज्जे पर उतरकर उनके मकान की किबाड़ें गैस कटर से काटने लगे। इस बीच उन्होंने लगभग 1:30 बजे छत पर लगा सीसीटीवी कैमरा भी बंद कर दिया। गैस कटर की चिंगारियां गिरने से चमक दे सर्राफ सच्चिदानंद माहेश्वरी का बेटा सचित माहेश्वरी जाग गया। वह तीसरी मंजिल पर अपने बच्चों और पत्नी के साथ सो रहा था और उसने पहले चीखना शुरू कर दिया और बाद में बंदूक उठाकर फायर किए।

पुत्र की चीख-पुकार से नीचे उनके माता-पिता भी जाग उठे और नीचे से ही उन्होंने भी बदमाशों को ललकारना शुरू कर दिया। बदमाश इतने निडर थे कि दो फायर करने तक वह कटर से किबाड़ काटते रहे लेकिन गनीमत रही कि किवाड़ कट नहीं पाई। काला कट गया था।
फायरिंग के बाद अपने आप को असुरक्षित मान कर बदमाश भाग गए लेकिन गैस कटर और अपनी चप्पल, छाता आदि वहीं मौके पर छोड़ गए हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और पुलिसकर्मी पहुंचे मौका मुआयना किया और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं।

इस घटना से नगर के व्यापारी अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। जगह-जगह बाजार में आज पूरे दिन इसी घटना पर चर्चा होती रही। पुलिस के लिए यह घटना बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है। देखना यह है कि पुलिस के हाथ इन बदमाशों तक कब पहुंच पाएंगे।



from BT News 24 https://ift.tt/2GO7LrR

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages