राज्य शिक्षक सम्मान के पात्र बने प्रवीण कुमार को एआईपीटीएफ ने किया सम्मानित - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Thursday, September 17, 2020

राज्य शिक्षक सम्मान के पात्र बने प्रवीण कुमार को एआईपीटीएफ ने किया सम्मानित

बिसौली।

आल इण्डिया प्राइमरी टीचर्स फेडरेशन के द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार हेतु चयनित गंगपुर पुख्ता, बदायूॅ के शिक्षक प्रवीण कुमार को माल्यापर्ण व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मॉ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ववलित कर किया गया।सरस्वती वंदना उपरांत स्वागत गीत द्रारा अतिथियों का स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक बिसौली कुशाग्र सागर ने उत्तर प्रदेश मे जनपद का नाम रोशन करने वाले राज्यपाल पुरूस्कार हेतु चयनित शिक्षक प्रवीण कुमार को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज का निर्माणकर्ता होता है।समाज मे शिक्षक को सर्वाधिक सम्मान प्रदान किया जाता है क्योंकि वह समाज के साथ साथ अच्छे राष्ट्र का निर्माण भी करता है।

प्रदेश प्रभारी शैक्षिक नवाचार ऑल इण्डिया प्राइमरी टीचर्स फेडरेशन मनोज कुमार सिंह ने कहा कि आलोचनाओ की परवाह न कर अपने कार्य के प्रति सर्मपण व लक्ष्य पर अडिग रहने का परिणाम है कि आज इनका राज्य पुरूस्कार हेतु चयन हुआ है।श्री सिहं ने शैक्षिक नवाचार टीम की ओर से वधाई देते हुए कहा कि उनसे अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा लेनी चाहिये।

खण्ड शिक्षा अधिकारी राशिद अनवर ने कहा कि उन्हें दुगुनी ऊर्जा से कार्य करते हुए बेसिक शिक्षा को नई ऊंचाइयो पर पहुंचाने में अन्य शिक्षकों को प्रोत्साहित करना चाहिये।इस अवसर पर अजयपाल सिहं,मुन्ने नवी,मनोज सिहं,पंकज शर्मा,बब्लू,देवेन्द्र मौर्य,महीपाल,नीलम वाष्णेय ए०आर०पी०,पूनमलता सक्सेना,सुचिका,मंजू गुप्ता,संजू,सरोज,नेहा शर्मा,तृप्ती सक्सेना,शालिनी सिहं,इंद्रासिहं आदि मौजूद रहे।



from BT News 24 https://ift.tt/32BFFbW

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages