बिल्सी के प्रसिद्ध सर्राफ नीरज महेश्वरी के पुत्र ने फांसी पर झूलकर की आत्महत्या - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Friday, September 11, 2020

बिल्सी के प्रसिद्ध सर्राफ नीरज महेश्वरी के पुत्र ने फांसी पर झूलकर की आत्महत्या

 

बिल्सी/बदायूं।
नगर के मोहल्ला नंबर 5 निवासी सत्य प्रकाश सर्राफ के पौत्र और नीरज माहेश्वरी के सुपुत्र मोहित माहेश्वरी 26 वर्ष ने अज्ञात कारणों से घर में ही फांसी पर झूल कर आत्महत्या कर ली। उनकी मौत से पूरे नगर में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
सूत्रों की मानें तो मृतक मोहित माहेश्वरी की दो शादियां हुईं। पहली शादी बिसौली से हुई और विवाद के चलते उससे संबंध विच्छेद हो गए। बाद में दूसरी शादी सहसवान से हुई।
बताया जाता है कि सहसवान वाली पत्नी भी घर पर नहीं है। नीरज सर्राफ नगर में ही नहीं, पूरे जनपद में सामाजिक कार्यों के प्रति हमेशा तत्पर रहते हैं और इसी से उनकी अलग पहचान भी है।



from BT News 24 https://ift.tt/2GQV9Ao

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages