पांच दिन से तप पर बैठी मासूम सांता को पुलिस ने उठाया - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Monday, September 14, 2020

पांच दिन से तप पर बैठी मासूम सांता को पुलिस ने उठाया

खितौरा /बदायूं।

उघैती थाना क्षेत्र के ख़िरकवारी भूड़ इलाके में बारिश होने की फरियाद लेकर पांच दिन से तप पर बैठी मासूम बच्ची सांता को आखिरकार पुलिस ने उठा दिया। पांच दिन से तप कर रही मासूम का मामला छठे दिन अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो थाना पुलिस सक्रिय हुयी और उसे उठा दिया।
बरसात न होने पर इंद्रदेव को मनाने के लिए इलाके में तमाम मान्यताएं एवं टोटके किए जाते हैं। हद तो उस वक्त हो गई, जब छह साल की मासूम तप करने बैठी तो सारी जानकारी के बाद भी पांच दिनों से तहसील स्तर के अधिकारी तमाशबीन बना रहे। गांव खिरकवारी की मासूम गर्मी में तप पर बैठी थी। मामला जिला स्तर के अधिकारियों तक पहुंचा तो एसओ विशाल प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और गांव वालों को समझाकर मासूम को तप से उठाया।

रिपोर्टर रिंकू भारद्वाज



from BT News 24 https://ift.tt/3htWfP1

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages