देश के इतिहास से रूबरू प्रतियोगिता को लेकर उत्साहित है युवा: ओमवीर यादव - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Friday, September 11, 2020

देश के इतिहास से रूबरू प्रतियोगिता को लेकर उत्साहित है युवा: ओमवीर यादव

 

बदायूं।

जोगीपुरा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला युवा कांग्रेस द्वारा एक बैठक राजीव गांधी जिला स्तरीय द्वितीय सामान्यज्ञान प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर की गई जिसमें मुख्यातिथि के रूप में पश्चिमी प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष ओमवीर यादव रहे एवम विशिष्ट अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी बदायूँ अध्यक्ष ओमकार सिंह, बरेली जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी, प्रतियोगिता जोनल इंचार्ज मुस्तकीम चौधरी, प्रतियोगिता बदायूँ इंचार्ज मुस्तफा खान मौजूद रहे इस अवसर पर पश्चिमी प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के नवनियुक्त होने के प्रथम आगमन पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफ़ी अहमद ने जोरदार स्वागत किया इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष ओमवीर यादव ने कहा कि राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कांग्रेस ने पिछले वर्ष भी किया था। इस बार फिर वही प्रतियोगिता 13 और 14 सितंबर को होने जा रही है। इसका रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन होगा जो कि www.yuvajosh.in एवम रेफर कॉड 9127 भरा जाएगा इस आयोजन को लेकर पार्टी खासी गंभीर है, नई पीढ़ीयों को जिस तरह भाजपा एवम आरएसएस गुमराह कर देश का इतिहास मिटाने पर लगी है जिससे नई पीढ़ी को ये न जानकारी पता लग पाई की भाजपा किस तरह देश को तोड़ने का काम की है एवम मुखबरी कर देश मे अंग्रेजो की गुलामी की देश के युवाओं को बताने की जरूरत है कि आज देश मे आरएसएस जिस तरह सफेदचोला पहन कर साम्प्रदायिकता का सहारा लेकर देश के युवाओं को गुमराह कर रहा है उनको बता देना चाहिए कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जिसकी बदौलत आज हम आजाद है पर आज पुनः अंग्रेजो की मुखबिर करने वाले भाजपा एवम आरएसएस के लोग देश से अभिव्यक्ति की आजादी छीनने का प्रयास कर रहा है जिसको बचाने के लिए अगर हम बार बार जेल भी जाना पड़ा तो हमे मंजूर है एवम सड़क पर संगर्ष कर देश को एक बार पुनः भाजपा एवम आरएसएस से आज़ादी दिलाने का दयत्व हम युवाओं को उठाना पड़ेगा इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता के लिए प्रश्नोत्तरी तैयार की जा रही है, प्रश्नपत्र में प्रधानमंत्री रहते हुए जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और यूपीए सरकार में दो बार प्रधानमंत्री रहे डॉ.मनमोहन सिंह के कार्यकाल में क्या बड़े फैसले हुए, सूचना क्रांति, मतदान के अधिकार और शादी की न्यूनतम आयु तय करने जैसे फैसलों पर भी सवाल होंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बरेली असफाक सकलैनी ने कहा कि अन्य प्रश्नों के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पीवी नरसिम्हा राव और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल से भी जुड़े सवाल होंगे। जोनल इंचार्ज मुस्तकीम चौधरी एवम बदायूँ इंचार्ज मुस्तफा खान ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से स्कूल-कॉलेज बंद हैं, इसलिए प्रतियोगिता कराने में चुनौती भी सामने है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफ़ी अहमद ने कहा की युवाओं का रुझान प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साहित देखा जा रहा है जिलेभर से कार्यकर्ताओं ने अब तक 1631 युवाओं ने पंजीकरण करवाया है इस अवसर पर अल्पसंख्यक विभाग चेयरमैन वफ़ाती मियाँ, रफत अली, डॉक्टर चंद्रभान कटेरिया, समीउल्ल, जमशेद तुर्क, विशाल शर्मा, सोमेंद्र यादव, सुशीला कोरी, बाबू चौधरी, मोहम्मद यशब, फ़ज़ल, एराज चौधरी, किश्वर, इजहार अली, बंटू, श्याम सिंह, दिनेश, वीरपाल यादव आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे



from BT News 24 https://ift.tt/3hj0YmB

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages