कन्टेनर की चपेट में आई बाइक, महिला की मौत, दो घायल, एक गंभीर - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Monday, September 14, 2020

कन्टेनर की चपेट में आई बाइक, महिला की मौत, दो घायल, एक गंभीर

 

खितौरा/बदायूं।

उघैती थाना क्षेत्र के नरैनी स्थिति देव फिलिंग स्टेशन के समीप बाइक कन्टेनर की आमने-सामने से भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई ओर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी में भर्ती कराया है।जहाँ एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी। बदायूँ बिजनोर हाइवे ग्राम नरैनी के निकट देव फिलिंग स्टेशन के नजदीक में सोमवार तकरीबन तीन बजे के करीब को बाइक कन्टेनर में आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। हादसे के वक्त बाइक पर -तीन लोग सवार थे। दुर्घटना में उझानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरोता महिला रामबेटी पत्नी रमेश उम्र (48) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गांव उसके पुत्र मनीज के साथ ग्राम मऊकठोर थाना बहजोई जनपद संभल निवासी अमित पुत्र गंगासहाय गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। घायलों को सीएचसी बिल्सी लाया गया। यहां डाक्टर ने उपचार के बाद अमित की हालत गंभीर बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर महिला की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिवारों के लोगों ने विलाप शुरु कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरु कर दी।

डीसीएम और बाइक की भिड़ंत में महिला की मौत हो चुकी है गंभीर व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जिस डीसीएम से एक्सीडेंट हुआ है। डीसीएम को पकड़ लिया है। आगे की कार्रवाई तहरीर आने के बाद की जाएगी।(थाना प्रभारी विशाल प्रताप सिंह)।

रिपोर्टर रिंकू भारद्वाज



from BT News 24 https://ift.tt/32qqUZs

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages