आंवला/बरेली।
नगर पालिका परिषद आंवला के सफाई कर्मचारियों की कल से 10 निर्दोष लोगों के खिलाफ हुए मुकदमे से बाल्मीकि समाज में रोष व्याप्त था। जिसका कल उन्होंने वर्तमान विधायक को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली को संबोधित एक ज्ञापन देकर रोष प्रकट किया।
संगठन के नगर अध्यक्ष बंटी बाल्मीकि ने बताया की अभी हाल ही में हुई मुस्लिम समुदाय के एक व्यक्ति जोकि नशेड़ी किस्म का था की मौत के विरोध में कई निर्दोष लोगों के लिए पुलिस ने बिना जांच किए ही मुकदमा दर्ज कर दिया। जिसकी हम लोग कड़े शब्दों में भर्त्सना करते हैं। हमने पहले भी कई संगठनों के तहत मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी आंवला को सौंपा था जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई । हमने बाल्मीकि समाज के संगठन के तहत वर्तमान विधायक धर्मपाल सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष संजीव सक्सेना के समक्ष एक ज्ञापन पुनः दिया है जिसमें अति शीघ्र जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही गई है और निर्दोष लोगों को तुरंत ही बाइज्जत बरी करने की बात भी रखी।
लोगों ने बताया कुछ विरोधी लोगों ने अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना शुरू कर दिया है, जिसके तहत निर्दोष लोगों को फंसाया गया है। बेमियादी हड़ताल शुरू होते ही शहर में सुबह ही जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए यह तस्वीरें स्टेट बैंक रोड आंवला की है। जहां पर कूड़े के ढेर बजबजा रहे हैं। जल्द ही प्रशासन ने ज्ञापन पर गौर नहीं किया तो पूरे शहर में बड़े-बड़े गंदगी के ढेर लग जाएंगे।
आलोक शर्मा की रिपोर्ट
from BT News 24 https://ift.tt/3bQVoH3
No comments:
Post a Comment