बदायूं।
दुखद सूचना है कि बिसौली क्षेत्र के ग्राम मई वसई निवासी वरिष्ठ पत्रकार सुनील मिश्रा के पिताश्री प्रेमशंकर मिश्रा सेवानिवृत शिक्षक का स्वर्गवास हो गया है, वह 70 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार दसवां संस्कार दि•26-10-2020 दिन सोमवार व तेरहवीं संस्कार दि•28-10-2020 बुधवार को होना निश्चित हुआ है।
उनके निधन की सूचना पर आज सोमवार को मई वसई गांव स्थित रामशरण वैद्य इंटर कॉलेज में शोक अवकाश रहा।
वह इसी कॉलेज में अपनी शैक्षिक सेवाएं दे चुके हैं।
वह अपना भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैैं। मोहम्मदपुर मई निवासी वरिष्ठ पत्रकार सुनील मिश्रा के अलावा उनके पुत्रों में पिन्टू मिश्रा,
राहुल मिश्रा एवं समस्त मिश्रा परिवार को उनकी मृत्यु पर गहरा सदमा लगा है।
सूचना पर तमाम चिर परिचित नाते रिश्तेदार शोक व्यक्त करने उनके आवास पर पहुंचे। बी टी न्यूज़ 24 परिवार ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
from BT News 24 https://ift.tt/2HlsCDq
No comments:
Post a Comment