बीईओ पर कार्रवाई ना होने से खफा शिक्षकों ने एसडीएम कार्यालय का किया घेराव - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Monday, October 19, 2020

बीईओ पर कार्रवाई ना होने से खफा शिक्षकों ने एसडीएम कार्यालय का किया घेराव

 

बदायूं।

बीईओ पर कार्रवाई ना होने से खफा शिक्षकों ने एसडीएम कार्यालय का घेराव करते हुए नारेबाजी की शिक्षक संघ के साथ शिक्षकों ने एसडीएम सहसवान को ज्ञापन दिया कार्रवाई ना होने पर धरने का ऐलान किया। आपको बता दें पूरा मामला जनपद बदायूं के विकासखंड सहसवान के बीआरसी केंद्र कोल्हाई का है।जंहा पिछले दिनों एक शिक्षक ने अपनी एक दिन की तनख्वाह कट जाने के संबंध में जानकारी करनी चाहिए तो जानकारी ना देते हुए बीईओ ने शिक्षक को गाली गलौज करते हुए धक्का देकर बाहर निकाल दिया। उस घटना के संबंध में बीएसए व डीएम को लिखित शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई न होने से खफा शिक्षकों ने एसडीएम सहसवान का घेराव किया। प्राथमिक विद्यालय बीबीगंज पर तैनात शिक्षक चेतन चाहर ने बताया की उसका एक दिन का वेतन बिना किसी वजह के काट दिया था उस की जानकारी करने वह बीआरसी केंद्र कोल्हाई पर गया जहां पर तैनात बीईओ सद्दीक अहमद ने गाली गलौज करते हुए धक्का देकर कार्यालय से बाहर कर दिया था ।उक्त प्रकरण में अभी तक कोई कार्रवाई ना होने से खफा शिक्षकों ने एसडीएम सहसवान का घेराव करते हुए नारेबाजी की ज्ञापन देते हुए कहा अगर समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो शिक्षक संघ धरना देने को मजबूर होगा ।शिक्षकों ने ‘बीईओ हटाओ शिक्षक सम्मान बचाओ, का नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया शिक्षक संघ ने बीईओ सिद्दीकी अहमद पर धन का दुरुपयोग शारीरिक मानसिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इस मौके पर शिक्षक संघ के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



from BT News 24 https://ift.tt/3kdFp9c

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages