बिल्सी निवासी वैज्ञानिक अंशुल वार्ष्णेय को किया सम्मानित विधायक आरके शर्मा के जेष्ठ भ्राता राजकुमार शर्मा ने दिया प्रतीक स्वरूप पंचमुखी चित्र - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Sunday, November 15, 2020

बिल्सी निवासी वैज्ञानिक अंशुल वार्ष्णेय को किया सम्मानित विधायक आरके शर्मा के जेष्ठ भ्राता राजकुमार शर्मा ने दिया प्रतीक स्वरूप पंचमुखी चित्र

 

बिल्सी (बदायूं)।
नगर के मोहल्ला नंबर दो ओम धाम पर एक धार्मिक समारोह में इसी मोहल्ले के निवासी अंशुल वार्ष्णेय को मौसम से संबंधित उपकरण से जुड़े वैज्ञानिक के रूप में चयनित हो जाने के बाद सम्मानित किया गया। सम्मान के रूप में उन्हें विधायक आरके शर्मा के अग्रज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकुमार शर्मा ने प्रतीक चिन्ह के रूप में पंचमुखी हनुमान जी का प्रतीक प्रदान किया।
पंचमुखी सिद्धबली हनुमान मंदिर पर आयोजित सिद्ध बली सुंदरकांड समिति के द्वारा एक वर्ष सुंदरकांड पाठ को पूरा हो जाने के बाद आयोजित विशेष कार्यक्रम में यह सम्मान दिया गया। आयोजन में सिद्ध बली अंक का विमोचन भी किया गया। बिल्सी सिद्ध पीठ बालाजी दरबार के महंत मटरूमल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ गीतकार नरेंद्र गरल, व्यापार मंडल से पदाधिकारी सुधीर सोमानी, लोकेश वार्ष्णेय, सत्यपाल गुप्ता, बनवारी लाल शर्मा, ऋषि कांत उपाध्याय, राहुल शर्मा, कंचन ओझा, पूर्व ईओ रामप्रकाश गुप्ता, मोहित वार्ष्णेय, सभासद राजन शर्मा, दीपक गुप्ता, राकेश कटिहा, काकू वार्ष्णेय,सुगम वार्ष्णेय, भुवनेश शर्मा, गोपाल शर्मा, लोकेश वार्ष्णेय, सचिन वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय, मानस भारद्वाज, तापस भारद्वाज अरविंद कुमार शर्मा, अक्षय शर्मा, राकेश श्रीवास्तव, आशीष, मोनू आदि उपस्थित रहे। संयोजन विनोद भारद्वाज एवं संचालन राहुल शर्मा ने किया।



from BT News 24 https://ift.tt/3pyuo5q

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages