बिल्सी।
नगर बिल्सी में दीपावली कुछ यादें छोड़ गई है, जो आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ पारिवारिक माहौल का एक ऐसा संदेश देते हुए आगे बच्चों के लिए भी नजीर बनेगी।
धूमधाम के पटाखों से आकाश पर खेलते सितारे और बाद में गोवर्धन पूजा के साथ बिल्सी नगर का अपने आप में अनूठी परंपराओं वाला अन्नकूट, जिले भर में मशहूर होता जा रहा है। इस बार मोहल्ला नंबर दो ओम धाम पर पंचमुखी सिद्ध बली बाबा के मंदिर में अन्नकूट का भोग लगवाया स्व. राम कुमार सक्सेना ‘गुरुजी’ के यहां पहुंचे पुत्रों प्रोफ़ेसर लोकेश सक्सेना और अधिशासी अधिकारी ललितेश सक्सेना ने। यहां तक आम बात समझ लीजिए लेकिन इससे आगे मोहल्ले को पारिवारिक माहौल देने और बिल्सी वासियों को सौहार्द का संदेश देने के लिए उन्होंने बड़ा संदेश दिया।
अन्नकूट प्रसाद के लिए सड़क पर बिछी पर दड़ी पर बैठकर खुद सब्जियां काटीं और महा अन्नकूट प्रसाद के लिए कार सेवा की। यह दिन ऐसा प्रभावी हो गया कि बरसों बाद गोवर्धन पूजा के दिन इंद्रदेव भी प्रसन्न होकर बरस पड़े। आइए, बीटी न्यूज़ 24 आपको दिवाली की इन यादों का दीदार कराता है।
from BT News 24 https://ift.tt/32PZagB

No comments:
Post a Comment