11 नवंबर को शुक्र का राशि परिवर्तन, क्या होगा असर, 7 राशियां भाग्य पर इठलाएंगी, 5 के सामने परेशानियां आएंगी - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Wednesday, November 9, 2022

11 नवंबर को शुक्र का राशि परिवर्तन, क्या होगा असर, 7 राशियां भाग्य पर इठलाएंगी, 5 के सामने परेशानियां आएंगी

11 नवंबर 2022 शुक्रवार को शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन होने वाला है। शुक्र ग्रह तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में करेगा शाम 7 बजकर 52 मिनट पर प्रवेश करेगा। शुक्र का यह गोचर 6 राशियों के लिए शुभ और 6 राशियों के लिए अशुभ माना जा रहा है। आओ जानते हैं कि आपकी राशि पर कैसा होगा इसका असर।

 

7 राशियों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन है शुभ :

वृषभ राशि | Taurus : शुक्र ग्रह आपकी राशि के सप्तम भाव में गोचर करेंगे तब आपका दांपत्य जीवन सुखमय होने के साथ ही साझेदारी के व्यापार में लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा है तो वेतनवृद्धि के योग बनेंगे। अविवाहित हैं तो विवाह योग बनेंगे। भाग्य का साथ मिलेागा। हर प्रकार के लेन-देन में लाभ होगा।

 

कर्क राशि | Crab : शुक्र ग्रह आपकी राशि के पंचम भाव में गोचर करेंगे तब आपको संतान सुख मिलेगा और साथ ही रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा। घर परिवार में खुशियों को माहौल रहेगा। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा हैं तो यह अच्छा समय है। 

 

सिंह राशि | Leo sun sign : शुक्र आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गोचर करेगा जिसके चलते सुख सुविधाओं में विस्तार होगा। भूमि, भवन या वाहन प्राप्ति के योग बन रहे हैं या आप कोई अन्य लग्जरी आइटम खरीद सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। नौकरी में उन्नति और व्यापार में लाभ होगा।

 

तुला राशि | Libra : शुक्र आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेगा तब अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। आमदनी के स्रोतों में इजाफा होगा। निवेश से लाभ होगा। यात्रा के लोग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों की वेतनवृद्ध के योग बनेंगे। व्यापारियों अच्छा मुनाफा होगा। 

 

मकर राशि | Capricorn : शुक्र आपकी राशि के एकादश भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अटके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरीपेशा हैं तो अच्‍छी वेतन वृद्धि हो सकती है। व्यापारी हैं तो व्यापार का विस्तार होगा। दांपत्य और संतान सुख की प्राप्ति होगी। 

 

कुंभ राशि | Aquarius : आपकी राशि के दशम भाव में शुक्र का गोचर कार्यक्षेत्र में उन्नति दिलाएगा। आपके प्रयास सफल होंगे। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के योग बनेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। सुख और विलासिता के साधन बढ़ेंगे। 

 

मीन राशि | Pisces : आपकी राशि के नौवें भाव में शुक्र का गोचर शुभ है। इससे आपको भाग्य का साथ मिलेगा। तीर्थ यात्रा के योग बनेंगे। धर्म कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी।

Guru and shukra in same house

5 राशियों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन है अशुभ :

 

मेष राशि | Aries : आपकी राशि के अष्टम भाव में शुक्र का गोचर जीवन में उतार चढ़ाव लाएगा। दांपत्य जीवन में खटपट हो सकती है। खुद की और साथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। हालांकि शुक्र की दूसरे भाव पर दृष्टि से आपको साझेदारी के व्यापार में लाभ मिल सकता है। 

 

मिथुन राशि | Gemini : आपकी राशि के छठे भाव में शुक्र का गोचर साथी की सेहत बिगाड़ सकता है। खुद की सेहत का भी आपको ध्यान रखना होगा। शत्रु आपकी छवि खराब करने की कोशिश करेंगे। दांपत्य जीवन में वाद विवाद से दूर रहें। यात्रा पर अनावश्यक धन खर्च होगा।

 

कन्या राशि | Virgo : आपकी राशि के तीसरे भाव में शुक्र का गोचर होगा जिसके चलते आपको मिलेजुले परिणाम देखने को मिलेंगे। भाई बहनों का सहयोग मिला तो बाधाएं दूर होगी। तीर्थ यात्रा के योग बन रहे हैं। 

 

वृश्‍चिक राशि | Scorpio : आपकी राशि के प्रथम भाव में शुक्र के गोचर से आपके स्वाभव में बदलाव आएगा। आपके मन में दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। आप अपने पहनावे और सौंदर्य पर ज्यादा खर्च करेंगे। विवाह के योग बनेंगे। रिश्‍तों में मधुरता बढ़ेगी। हालांकि नौकरी या व्यापार में मिलाजुला परिणाम देखने को मिलेगा। 

 

धनु राशि | sagittarius : आपकी राशि के द्वादश भाव में शुक्र का गोचर धन हानि कर सकता है। गोचर काल जातकों के लिए मिलाजुला असर वाला रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा में सावधानी रखें। करियर में भी मुश्किलों का सामान करना पड़ सकता है। कर्ज लेने से परहेज करें।



from ज्योतिष https://ift.tt/SNGKm1f
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages