वैशाख अमावस्या पर सूर्य ग्रहण है जानिए शुभ-अशुभ योग और राशियों पर असर - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Friday, April 14, 2023

वैशाख अमावस्या पर सूर्य ग्रहण है जानिए शुभ-अशुभ योग और राशियों पर असर

effect of solar eclipse on zodiac signs

effect of solar eclipse on zodiac signs

Effect of solar eclipse on zodiac signs 2023: वैशाख माह की अमावस्या पर अर्थात अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 20 अप्रैल 2023 गुरुवार को वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण होगा। दूसरा सूर्य ग्रहण 4 अक्टूबर 2023 शनिवार को रहेगा। आओ जानते हैं कि 20 अप्रैल को होने वाले सूर्य ग्रहण के दिन का शुभ-अशुभ योग और इसका राशियों पर असर।

 

सूर्य ग्रण के दौरान शुभ अशुभ योग:-

 

शुभ काल-

प्रीति: 1 बजे के बाद।

मानस योग: रात्रि 11 बजे तक।

अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:00 से 12:51 तक।

अमृत काल- दोपहर 04:11 से 05:44 तक।

सर्वार्थसिद्धि योग - Apr 20 06:06 AM - Apr 20 11:10 PM (Ashwini and Thursday)

 

अशुभ काल-

विष्कुम्भ: दोपहर 01:00 तक।

राहुकाल : दोपहर 02:01 से 03:36 तक।

- ग्रह योग : मंगल के मिथुन में और बुध के मेष राशि में होने से अशुभ योग बन रहे हैं।

- ग्रहण के दौरान सूर्य राहु और बुध के साथ मेष राशि में रहेगा। वहीं, मंगल मिथुन राशि में बुध के पास आएंगे। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को मेष राशि और बुध को मिथुन राशि का स्वामी माना गया है। 

सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 | Surya grahan 20 April 2023:

 

दिनांक : 20 अप्रैल 2023 गुरुवार को वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा।

समय : यह सुबह 7:04 से दोपहर 12:29 तक लगेगा।

स्पर्श काल, पुण्य काल और मोक्ष काल की कुल अवधि : इस ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट की रहने वाली है।

सूतक काल : यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। भारत में नहीं दिखाई देने के कारण इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा। जहां दिखाई देगा वहां सूतक काल मान्य है।

 

क्या होगा राशियों पर असर:-

 

नकारात्मक प्रभाव : मेष राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, वृश्चिक राशि, और मकर राशि के जातकों पर सूर्यग्रहण नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

 

सकारात्मक प्राभाव : वृषभ राशि, मिथुन राशि, धनु राशि, और मीन राशि के जातकों पर इस सूर्य ग्रहण का बहुत ही शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा।

 

कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण : यह ग्रहण हिन्द महासागर, दक्षिण प्रशांत महासागर, चीन, ताइवान, मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, फिलिपींस, कंबोडिया, वियतनाम, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अंटार्कटिका, अमेरिका, जापान, फिजी, माइक्रोनेशिया, समोआ, सोलोमन, बरूनी, पापुआ न्यू गिनी में दिखाई देगा।



from ज्योतिष https://ift.tt/jlWfw8R
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages