- वृषभ संक्रांति का पुण्यकाल कुल 7 घंटे 3 मिनट तक रहेगा।
- पुण्यकाल का समय सुबह 4 बजकर 55 मिनट से 11 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।
- वृषभ संक्रांति का महापुण्यकाल 2 घंटे 14 मिनट की अवधि तक का है।
- महा पुण्यकाल का समय सुबह 9 बजकर 44 मिनट से 11 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।
वृषभ संक्रांति का महत्व :
- संस्कृत में 'वृषभ' शब्द का अर्थ 'बैल' है। बैल को नंदी भी कहते हैं जो कि शिवजी का वाहन है।
- वृषभ संक्रांति के दौरान सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में आते हैं और 15 दिनों तक रहते हैं इसमें शुरूआती नौ दिनों तक प्रचंड गर्मी पड़ती है।
- इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सुख और समृद्ध जीवन के साथ ही जातक पुनर्जन्म के चक्र से मुक्ति होकर मोक्ष प्राप्त करता है।
- वृषभ संक्रांति के दिन सूर्य पूजा करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है।
- शास्त्रों में वृषभ संक्रांति को मकर संक्रांति के समान ही माना गया है।
- शास्त्रों के अनुसार, वृषभ संक्रांति के दिन पूजा, जप, तप और दान करने से अमोघ फल की प्राप्ति होती है।
- इस महीने में प्यासे को पानी पिलाने अथवा घर के बाहर प्याऊ लगाने से व्यक्ति को यज्ञ कराने के समतुल्य पुण्यफल मिलता है।
from ज्योतिष https://ift.tt/kDVpBgm
via IFTTT
No comments:
Post a Comment