बदायूँ: भाजपा ने चुनाव से पहले जनता से जो वादे किये थे,पांच बजट पूरे खर्च होने के बावजूद भी एक भी वादा पूरा नही किया: सांसद धर्मेन्द्र यादव - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Monday, December 31, 2018

बदायूँ: भाजपा ने चुनाव से पहले जनता से जो वादे किये थे,पांच बजट पूरे खर्च होने के बावजूद भी एक भी वादा पूरा नही किया: सांसद धर्मेन्द्र यादव

बदायूँ: समाजवादी पार्टी से बदायूँ लोकसभा क्षेत्र के सांसद मा0 धर्मेन्द्र यादव ने संसद के शीतकालीन सत्र में अनुपूरक बजट पर बोलते हुए कहा कि मैं अपनी पार्टी की ओर से इस अनुपूरक बजट का विरोध करता हूँ क्योंकि भाजपा ने चुनाव से पहले जनता से जो वादे किये थे,पांच बजट पूरे खर्च होने के बावजूद भी एक भी वादा पूरा नही किया है।चुनाव से पहले कहा था कि किसानों का समर्थन मूल्य डेढ़ गुना करेंगे,किसानों का कर्ज माफ करेंगे इसके सहित भाजपा नेताओं ने जो वादे संकल्प पत्र में कहे उसमे से एक भी पूरा नही किया।भाजपा के इस कार्यकाल में पूरे देश मे लगभग 60000 किसान आत्महत्या कर चुके हैं।आलू व प्याज़ का वाजिब मूल्य किसानों को नही मिल पा रहा है,गन्ना किसानों का 10 हज़ार करोड़ का भुगतान नही हुआ है,गन्ने का घोषित मूल्य 305 रुपये है जबकि गन्ना किसानों को 100 रुपये प्रति कुंतल से अधिक नही मिल पा रहा है,50 लाख किसान हर साल किसानी छोड़ कर मजदूरी करने के लिये विवश हैं।उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि नोटबन्दी से भ्रष्टाचार,आतंकवाद तथा नक्सलवाद जैसी समस्याएं खत्म हो जाएंगी,प्रधानमंत्री की इस कड़वी दवाई से 7 करोड़ से ज़्यादा लोग बेरोज़गार हो गए।जहाँ किसानों के ट्रैक्टर पर जी0एस0टी0 28 प्रतिशत है वहीं हीरे के व्यापार पर 0.25 प्रतिशत है।यू0पी0ए0 की सरकार में fdi 49 प्रतिशत पर भाजपा के नेता हंगामा करते थे,वहीं आज 100 प्रतिशत fdi को मंजूरी दे दी गयी है जिसके परिणाम स्वरूप देश का खुदरा व्यापारी पूरी तरह से बर्बादी की कगार पर खड़ा है।पेट्रोल,डीजल व घरेलू गैस के दामों पर हंगामा करने वाली भाजपा आज इनके दामो के आसमान छूने पर चुप है।उज्ज्वला योजना के अंर्तगत जिन्हें भी सिलेंडर मिला,सिलेंडर का मूल्य 1000 से अधिक होने के कारण दोबारा रिफिल भी नही करा पाए हैं।देश के इतिहास में ऐसा पहली बार है कि RBI जैसी संवैधानिक संस्था भी संकट में है,भविष्य में देश के सामने आर्थिक व रोजगार की दृष्टि से संकट अवश्य आएगा।भाजपा के कार्यकाल में अकेले उत्तर प्रदेश में 1 लाख 72 हज़ार शिक्षामित्र बेरोज़गार हो गए।यूरिया का 50 किलो का पैकेट 45 किलो का करके किसानों के साथ विश्वासघात किया गया है।यही कारण है कि भाजपा पांचों राज्यों में चुनाव हारी है और देश का जनमानस आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में पूरे देश से भाजपा को उखाड़ने का कार्य करेगा।



from Sun Time News http://bit.ly/2Vm3gb1
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages