5 जनवरी इतिहास पर नजर - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Saturday, January 5, 2019

5 जनवरी इतिहास पर नजर

5 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1659 – खाजवाह की लड़ाई में औरंगज़ेब ने शाह शुजा को हराया।
1671- छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुग़लों से सल्हर क्षेत्र को अपने कब्जे में किया।
1691 – यूरोप में पहली बार काग़ज़ी मुद्रा स्वीडन के बैंक ने जारी की। इससे पहले तक स्वीडन में सिक्का चलता था जो चौकोर और बड़े आकार का होता था।
1809 – ब्रिटेन और उसमानी शासन के बीच डरडैनल्स समझौता हुआ ।
1900 – आयरलैंड के राष्ट्रवादी नेता जाॅन एडवर्ड रेडमोंड ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया।
1905 – चाल्स पेरीन ने बृहस्पति के सातवें उपग्रह इलारा की खोज की घोषणा की।
1914 – अमेरिकी कंपनी फोर्ड ने पहली बार कर्मचारियों का एक दिन का भत्ता पांच डॉलर देने की सीमा निर्धारित करके दुनिया के सामने न्यूनतम वेतन का उदाहरण पेश किया।
1933 – सैन फ्रांसिस्को के गोल्डन गेट ब्रिज का निर्माण शुरू हुआ।
1941 – क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी का भोपाल में जन्म हुआ। उन्होंने अपने करियर में कुल 46 टेस्ट मैच खेले, जिसमें से 40 टेस्ट में उन्होंने टीक की कप्तानी की।
1947 – ब्रिटेन ने अपनी कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण किया।
1957 – केंद्रीय ब्रिकी कर अधिनियम प्रभाव में आया।
1970 – चीन के यून्नान प्रांत में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से 15000 लोगों की मौत।
1981 – पांच वर्षों में 13 महिलाओं की सिलसिलेवार हत्याओं के लिए संदिग्ध एक 35 वर्षीय वाहनचालक को गिरफ़्तार कर पूर्वी ब्रिटेन के ब्रैडफोर्ड इलाके की एक अदालत में पेश कि h tvया गया।
1993 – क़रीब 85,000 टन कच्चा तेल ले जा रहा ‘एमवी ब्रेअर’ नाम का तेल टैंकर तूफ़ान में फंस जाने से शेटलैंड द्वीप के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
1999 – विक्टर जाँय वे पेरू के प्रधानमंत्री मनोनीत किये गए।
1999 – आस्ट्रेलिया के कप्तान मार्क टेलर द्वारा 157 कैच पकड़कर विश्व रिकार्ड की स्थापना।
2000 – अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल एवं सांख्यिकी महासंघ ने ‘पेले’ को शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया।
2002 – दक्षेस शिखर सम्मेलन काठमाण्डू में शुरू, उद्घाटन सत्र में पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने भारत के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाया पर भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा- ‘भरोसे के लायक़ नहीं।’
2003 – अल्जीरिया में विद्रोहियों के हमले में 43 सैनिक मरे।
2006 – भारत और नेपाल ने पारगमन संधि की अवधि को 3 महीने के लिए बढ़ाया।
2007 – तंजानिया की विदेश मंत्री आशा रोज मिगरो संयुक्त राष्ट्र की उपमहासचिव नियुक्त।
2008 – यूरोपीय संघ (ईयू) ने पाकिस्तान में चुनाव पर्यवेक्षण अभियान पूर्णरूप से शुरू किया।
2008 – पाकिस्तान के सूबा-ए-सरहद प्रान्त के गवर्नर ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2008 – उत्तर प्रदेश में वैट अध्यादेश लागू होने के बाद ‘उत्तर प्रदेश व्यापार कर एक्ट’, 1948 समाप्त।
2008 – ‘भारतीय स्टील प्राधिकरण लिमिटेड’ (सेल) के ‘लौह एवं स्टील अनुसंथान एवं विकास केन्द्र’ को वर्ष 2008 का ‘गोल्डन पीकाक इनोवेटिव प्रोडक्ट्स सर्विस पुरस्कार’ के लिए चुना गया।
2009 – नेशनल कांफेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के ये मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2010 – ‘हरित राजस्थान अभियान’ के तहत डूंगरपुर ज़िला प्रशासन द्वारा ज़िले भर में फैली बंजर पहाड़ियों की हरितिमा लौटाने के लिए 11 अगस्त व 12 अगस्त, 2009 को किए गए 6 लाख से अधिक पौधारोपण की मुहिम को ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में सम्मिलित कर लिया गया।
2014 – भारतीय संचार उपग्रह जीसैट-14 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया। जीसैट -14 में भारत में निर्मित क्रायोजेनिक इंजन का इस्तेमाल हुआ था।

*5 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1592 – मुगल बादशाह शहाबुद्दीन मोहम्मद शाहजहां का लाहौर (अब पाकिस्तान) में जन्म हुआ।
1805 – फ़्रांस के इतिहासकार एगोस्टीन थिअरी का जन्म हुआ। जो अपने जीवन के अंतिम वर्षों में नेत्रहीन हो गये थे।
1880 – बारीन्द्र कुमार घोष – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा पत्रकार थे।
1893 – योग और आध्यात्मिक गुरू परमहंस योगानंद का जन्म हुआ।
1905 – भदन्त आनन्द कौसल्यायन – प्रसिद्ध बौद्ध विद्वान, समाज सुधारक, लेखक तथा पालि भाषा के मूर्धन्य विद्वान थे।
1934 – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी का जन्म हुआ।
1938 – जॉन कार्लोस प्रथम – स्पेन के राष्ट्रपति थे।
1941 – मंसूर अली ख़ान पटौदी – प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे।
1955 – पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कलकत्ता (अब कोलकाता) में जन्म हुआ।
1967- अशोक कुमार शुक्ला – कवि, साहित्यकार।
1986 – दीपिका पादुकोण – भारतीय मॉडल और अभिनेत्री।

*5 जनवरी को हुए निधन👉*

1890 – ज्ञानेन्द्र मोहन टैगोर – अपने समय के जानेमाने अधिवक्ता थे।
1919 – आयरलैंड के प्रसिद्ध नाविक अरनेस्ट हेनरी शेकलेटन का निधन हुआ।
1952 -लॉर्ड लिनलिथगो – ब्रिटिश राजनेता थे।
1959 – मिर्ज़ा इस्माइल – सन् 1908 में मैसूर के महाराजा के सहायक सचिव थे।
1982 – सी. रामचन्द्र – हिन्दी फ़िल्म संगीतकार, गायक और निर्माता-निर्देशक थे।
1990 – रमेश बहल – भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा निर्माता थे।

*5 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 _हत्तापनाशन स्नान (मद्रास) ।_
🔅 _कालबा देवी यात्रा (मुम्बई) ।_
🔅 _पावागढ यात्रा (गुजरात) ।_
🔅 _धर्मगुरु परमहंस योगानंद जयन्ती ।_
🔅 _गुरु श्री गोविन्दसिंह जयन्ती (नानकशाही/तारिखानुसार)।_

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कौशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜



from BT News 24 http://bit.ly/2SxwqCc

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages