सोरों में भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए सैकड़ों कार्यकर्ता - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Saturday, January 5, 2019

सोरों में भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए सैकड़ों कार्यकर्ता

सोरों/कासगंज।

सोरों में सपा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता सपा नेता ओमशिव मिश्रा ने की। भाजपा के दर्जनों ऑनलाइन सदस्यों ने सपा में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। बैठक के दौरान सपा नगर अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने बताया कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। भाजपा की सरकार में कोई भी वर्ग सुखी नहीं है। इस सरकार में सभी वर्गों का शोषण हो रहा है। उन्होंने बताया कि आज भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता वाले दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाजपा को छोड़ सपा में अपनी आस्था जताई है। सपा में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं का नगर अध्यक्ष भूपेश शर्मा व गंगावल्लभ माथुर और सपा नेता रामदास ने माला पहनाकर स्वागत किया और भरोसा दिलाया कि शामिल हुए कार्यकर्ताओं के लिए सपा का हर नेता पूरी तरह से समर्पित रहेगा। वरिष्ट सपा नेता ओमशिव मिश्रा ने बताया कि भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए हर कार्यकर्ता के सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाएगा। उनके सम्मान में पार्टी कोई कमी नहीं आने देगी। शामिल होने वाले कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मिथुन कुमार, अमित कुमार, विजय कुमार, जैय कपूर, जुबेर अहमद, राजा भाई, गोपाल, विनीत, निशांत पाल, केसव बनवारी, सन्दीप, चंदन, गुड्डू, अन्ना बघेल, सोमाभाई, कमल, सोनू, सन्दीप, देवकी, भोला, जयकिशन, छोटू यादव आदि शामिल हुए।



from BT News 24 http://bit.ly/2sb3LXT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages