आज के दिन की मुख्य घटनाएं - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Wednesday, January 2, 2019

आज के दिन की मुख्य घटनाएं

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित..*

*2 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1757 – राबर्ट क्लाइव ने नवाब सिराजुद्दौला से कलकत्ता (कोलकाता) को वापस छीना।
1899 – रामकृष्ण के आदेश के बाद साधु कलकत्ता (कोलकाता) स्थित बेलूर मठ में रहने लगे।
1941 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के हमले से ब्रिटेन के कार्डिफ शहर स्थित लेनडॉफ कैथेड्रल को भारी नुकसान।
1942 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी सेना ने फिलीपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया।
1954 -भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जिसकी स्थापना 2 जनवरी, 1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेन्द्र प्रसाद द्वारा की गयी।
1954 – पद्म विभूषण पुरस्कार की स्थापना 2 जनवरी, 1954 में की गयी । पद्म विभूषण सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा उच्च नागरिक सम्मान है, जो देश के लिये असैनिक क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान के लिये दिया जाता है।
1973 – जनरल एस. एफ. ए. जे. मानिक शॉ को फ़ील्ड मार्शल बनाया गया।
1975 – बिहार के समस्तीपुर में जिले में एक बम विस्फोट में रेलमंत्री ललित नारायण मिश्रा घायल।
1989 – रणसिंधे प्रेमदास श्रीलंका के राष्ट्रपति बने।
1991 – तिरुअनंतपुरम हवाई अड्डा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया।
1993 – श्रीलंका गृह युद्ध – श्रीलंकाई नौसेना ने जाफना क्षेत्र में 35 से 100 नागरिकों की हत्या की।
2001 – बांग्लादेश में ‘फ़लवा’ अवैध घोषित।
2002 – अर्जेन्टीना में 12 दिन में पांचवां राष्ट्रपति नियुक्त, देश दिवालिया घोषित।
2002 – काठमाण्डू में दक्षेस विदेश मंत्रियों की बैठक प्रारम्भ।
2002 – पाकिस्तान आतंकवादियों को सौंपने के लिए सशर्त तैयार।
2008 – बलिया लोकसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर विजयी रहे।
2008 – सैन फ़्रांसिस्को में रहने वाली समन हसनैन वर्ष, 2002 की मिसेज पाकिस्तान वर्ल्ड चुनी गईंः*

2008 – चिली का दक्षिणी लाइमा ज्वालामुखी फटा।
2009 – रिजर्ब बैंक ऑफ़ इंडिया ने बाज़ार में 20 करोड़ रुपये के राहत पैकेज देने का निर्णय लिया।
2009 – भारत के सौरभ घोषाल स्कवैश रैकिंग में कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैकिंग हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने।
2010 – सोमालियाई जलदस्युओं ने इटली के जेनओआ से सोमालिया होते हुए भारत के कांडला बंदरगाह आ रहे सिंगापुर ध्वजवाहक एम.वी. प्रमोनी नामक रसायनिक जलपोत का अपहरण कर लिया।
2010 – उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के कारण पाँच ट्रेनों की दुर्घटना में 10 यात्रियों की मृत्यु हो गई और 40 घायल हो गए।
2016 – सऊदी अरब के जाने माने शिया मौलवी निम्र अल निम्र और 46 अन्य साथियों को सरकार की ओर से फाँसी दी गई।

*2 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1878 – मन्नत्तु पद्मनाभन – केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक।
1905- जैनेन्द्र कुमार- हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार।
1906 – डी. एन. खुरोदे – प्रसिद्ध भारतीय उद्यमी थे, जिनका भारत के दुग्ध उद्योग में योगदान।
1940 – एस. आर. श्रीनिवास वर्द्धन- भारतीय अमरीकी गणितज्ञ।
1970 – बुला चौधरी – प्रसिद्ध तैराक।

*2 जनवरी को हुए निधन👉*

1950 – डॉ. राधाबाई – प्रसिद्ध महिला स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारका।
1950 – मौलाना मज़हरुल हक़ – स्वतंत्रता सेनानी थे।
1977 – अजित प्रसाद जैन – स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध राष्ट्रीय कार्यकर्ता थे।
1987 – हरे कृष्ण मेहताब – ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के प्रमुख नेता तथा आधुनिक उड़ीसा के निर्माताओं में से एक।
1989 – सफ़दर हाशमी – प्रसिद्ध मार्क्सवादी नाटककार, कलाकार, निर्देशक एवं गीतकार।
2010 – राजेन्द्र शाह- गुजराती साहित्यकार।
2011- बली राम भगत, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
2014 – अन्नाराम सुदामा, राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार ।
2018 – अनवर जलालपुरी – ‘यश भारती’ से सम्मानित उर्दू के मशहूर शायर थे।

*2 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 _प्रकृति दिवस / Nature Day ।_
🔅 _श्री जैनेन्द्र कुमार जयन्ती ।_

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कौशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜



from BT News 24 http://bit.ly/2F1jKPS

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages