उझानी के चमारी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन भगवान श्री कृष्ण की माखन चोरी, गोवर्धन पूजा और बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Sunday, January 6, 2019

उझानी के चमारी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन भगवान श्री कृष्ण की माखन चोरी, गोवर्धन पूजा और बाल लीलाओं का वर्णन किया गया।

उझानीः नगर के समीपवर्ती गांव चमारी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन भगवान श्री कृष्ण की माखन चोरी, गोवर्धन पूजा और बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। कथावाचक जसवंत राजपूत ने कहा कि भगवान विभिन्न रूपों में धरती पर अवतार लेकर अपने भक्तों की रक्षा करते हैं और उनका श्रेष्ठ मार्गदर्शन करते हैं। मनुष्य को सत्य पथ पर चलना चाहिए। उत्कृष्ट और श्रेष्ठ चिंतन से ही धरती पर स्वर्ग का अवतरण होगा यज्ञाचार्य राम किशन नारद और रामवीर सिंह ने वेद मंत्रोच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। लोककल्याणार्थ गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आरतियां यज्ञ भगवान को समर्पित की। कलाकारों ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन कर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर सूरजपाल, चंद्रपाल, उदय वीर, सत्यवीर सिंह यादव, रमेश, सत्यपाल, वीरपाल, कप्तान, मेघनाथ, नत्थू शर्मा, लालाराम, रामवीर, नरेश, दिनेश, अशोक, भूरे, राजेंद्र, पप्पू मिश्रा, शंकर आदि मौजूद रहे।



from Sun Time News http://bit.ly/2CTijS0
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages