जयंती पर किया शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मालवीय जी का माल्यार्पण - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Wednesday, December 25, 2019

जयंती पर किया शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मालवीय जी का माल्यार्पण

 

बदायूं।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक संजीव शर्मा के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने महामना मदन मोहन मालवीय जयंती के पावन पर्व पर मालवीय अध्यापक आवास गृह में मालवीय जी पर दुग्धार्पण एवं माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई। शिक्षक संघ के संयोजक संजीव शर्मा ने कहा कि मालवीय जी का जीवन बहुत ही सादगी पूर्ण रहा एवं उन्होंने सर्व समाज के लिए कार्य किए। आयुष भारद्वाज ने कहा कि मालवीय जी एक शिक्षक ही नहीं अपितु एक प्रखर पत्रकार एवं राष्ट्र को समर्पित एक सच्चे समाजसेवी हैं उनके दिखाए हुए मार्ग का अनुसरण यदि सभी करें तो यह राष्ट्र उन्नति के पथ पर कीर्तिमान स्थापित करेगा।
अरविंद दीक्षित एवं उदयवीर सिंह यादव ने मालवीय जी द्वारा विश्व की प्रथम विश्वविद्यालय बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना का जिक्र करते हुए इस अभूतपूर्व कार्य को सिद्ध करने वाली पुण्यात्मा को नमन किया।
इस अवसर पर अनुराग यादव हरीश यादव सुशील चौधरी अरविंद दीक्षित, संजय यादव, मुकेश सिंह कुसुम वीना राठौर, प्रीति राठोर, अनिल कुमार समेत तमाम पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।



from BT News 24 https://ift.tt/394IeEu

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages