ब्राह्मण समाज ने मालवीय जयंती पर मेधावी एवं समाजसेवियों को किया सम्मानित - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Wednesday, December 25, 2019

ब्राह्मण समाज ने मालवीय जयंती पर मेधावी एवं समाजसेवियों को किया सम्मानित

 

बदायूं।
अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा एवं भगवान परशुराम जन्मोत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में पंडित मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
इससे पूर्व प्रात: काल में मालवीय आवास गृह पर महामना मालवीय की प्रतिमा को दूध से स्नान कराकर माल्यार्पण किया गया।
ततपश्चात धर्मशाला में आचार्य ने मुख्य यजमान नत्थू लाल पाराशरी द्वारा यज्ञ संपन्न कराया। इस अवसर पर अतिथियों ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती एवं भगवान परशुराम, मालवीय जी एवं अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वेदामऊ संस्कृत विद्यालय के छात्र सुधांशु एवं रोहित ने स्वस्तिवाचन किया एवं भगवान परशुराम इंटर कॉलेज की छात्राओं ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी।
लावेला रेस्टोरेंट के संचालक सुरेंद्र उपाध्याय के नन्हे पौत्र एकांश उपाध्याय ने राष्ट्रगीत की बहुत सुंदर प्रस्तुति देकर अतिथियों का मन मोहा।
वही कामाक्षी पाठक ने परशुराम जी पर एक सुंदर गीत प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र नाथ पांडे ने ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा ने आरक्षण व्यवस्था का पुरजोर विरोध करते हुए विप्र समाज के लोगों को अपने बच्चों को उच्च शिक्षा देकर समाज में महत्वपूर्ण पदों पर आसीन कराने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य वक्ता प्रेम स्वरूप पाठक ने मालवीय एवं अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार प्रकाश डालते हुए अपने जीवन में इनके द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करने की अपील की। कार्यक्रम में समाज के 60 मेधावियों को समिति की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं समिति के महामंत्री अजय मिश्र की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य कर रहे विप्र समाज के आलोक पाठक, अमित पाठक, संजीव शर्मा, अजीत शर्मा, शांतनु दुबे, विनोद मिश्र, हरिशंकर मिश्र, बृजेश मिश्र, रमेश चंद शर्मा, अनिल शर्मा, वीरेश उपाध्याय, रजनीश मिश्र, अशोक मिश्रा, विकास मिश्रा, रामकृष्ण शर्मा, शैलेंद्र मोहन शर्मा, दीपक शंखधार, संतोष शर्मा, अमिता उपाध्याय समेत 21 विप्रजनों को भगवान परशुराम का प्रतीक चिन्ह एवं शाल भेट कर उत्कृष्ट कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कौशलेंद्र पांडे एवं कार्यक्रम का संचालन कामेश पाठक ने किया।
इस अवसर पर राम बहादुर पांडे, प्रेमस्वरूप पाठक, राहुल चौबे, नत्थू लाल पाराशरी, अजय मिश्र, सुरेंद्र उपाध्याय, अतुल अग्निहोत्री, रजनी मिश्रा, डॉ.भास्कर शर्मा, द्विजेन्द्र उपाध्याय, शांति प्रसाद शर्मा, सुमित मिश्रा, प्रभाकर मिश्र, सुमित शम्भू, दिनेश बाजपेई, उमेश शर्मा, दिनेश अग्निहोत्री, रितेश उपाध्या, विद्याराम शर्मा, प्रदीप शर्मा, नरेश पाठक, पंकज शर्मा, अरविंद दीक्षित, विनोद भारद्वाज, दिनेश शर्मा, ब्रजेश मिश्रा, गिरीश शर्मा, आयुष भारद्वाज आदि का सहयोग रहा।
इस कार्यक्रम में बिल्सी से राहुल शर्मा महामंत्री अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, नेत्रपाल शर्मा नगर अध्यक्ष अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा, वरिष्ठ पत्रकार विनोद भारद्वाज, डॉक्टर संजीव तिवारी ने प्रतिभाग किया।



from BT News 24 https://ift.tt/2Qg6Kde

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages