नागरिकता बिल पर जन जागरण को बीजेपी की कार्यशाला आयोजित - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Saturday, December 28, 2019

नागरिकता बिल पर जन जागरण को बीजेपी की कार्यशाला आयोजित

बदायूं।

भाजपा कार्यालय बदायूँ पर नागरिकता संसोधन कानून अधिनियम और जन जागरण अभियान हेतु एक जिला कार्यशाला आयोजित की गई है।
जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा ब्रज क्षेत्र रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न का सामना कर रहे अल्पसंख्यकों को भारत में गरीमापूर्ण जीवन जीने का अवसर प्रदान करेगा। लंबे समय से अन्याय झेल रहे इन अल्पसंख्यक परिवारों को आज मोदी सरकार से न्याय मिला है। और कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा सहित अन्य विपक्ष के नेताओं, लोकतंत्र देश का सौंदर्य है, इसे धूमिल करने की कोशिश कतई ना करो। यह पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी बाजपेयी और सरदार पटेल का देश है। यहाँ पूरे देश मे कमल खिल चुका है। विपक्षियों को यह जनादेश पसन्द नहीं है। विपक्षी पार्टी के नेता देश को अंधेरे में रखना चाहते है। देश में हो रहे विकास की गति को विराम देना चाहते हैं। लेकिन यह सब सम्भव नहीं होगा क्योंकि रामराज्य अब लौट चुका है
व्यर्थ ना जाने देना तुम, सभी लोग मिलकर जोर लगा देंगे भव्य राम मंदिर बनाने में। विपक्षी पार्टी ने नेता मोदी को कमजोर करना चाहते हैं। लेकिन इस जनादेश को भारत के सवा सौ करोड़ देशवासी कमजोर नहीं होने देंगे। आज जो दृश्य देश में दिखाई दे रहा है बहुत ही आलोचनात्मक है। कुछ व्यक्ति विशेष समुदाय के लोग जगह-जगह उपद्रव, आगजनी, तोड़फोड़ करके देश और प्रदेश की संपत्ति को नष्ट करना चाहते हैं। ऐसे लोग जो भारत माता की सुरक्षा नहीं कर सकते उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देकर दंड दिया जाना चाहिए।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा दर्जा राज्यमंत्री बी एल वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नागरिकता संशोधन कानून लागू होने पर देश में फैली भ्रांति, गलत अफवाह को गॉव गॉव जाकर लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी देंगे और प्रत्येक सेक्टर स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों में गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीण परिवारों से घर घर जाकर नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी दी जाएगी। भाजपा एवं अन्य समाजसेवी संगठनों और गैर सरकारी संस्थानों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम धन्यवाद पत्र डाकघर, ई-मेल, फैक्स द्वारा भेजने तथा सोशल मीडिया पर इंडिया सपोर्ट हैसटैग से नागरिकता संशोधन कानून लागू होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देने की भी अपेक्षा की गई है।
नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत को उच्च शिखर पर पहुंचाने का काम किया है। नरेंद्र मोदी को कमजोर करने के लिए देश के अन्य सभी विपक्षी दल एकजुट होकर देश में अराजकता विभिन्न प्रकार की अफवाह फैलाकर देश की भोली-भाली जनता को गुमराह करना चाहते हैं। लेकिन देश में रहने वाला प्रत्येक भारतीय नागरिक विपक्ष की यह चाल जानता है। कांग्रेस, सपा, बसपा, कम्युनिस्ट सहित अन्य विपक्षी पार्टियाँ देश के सामाजिक समीकरण शांति सद्भाव को वोट बैंक की राजनीति से तुष्टीकरण करना चाहते हैं। लेकिन नरेन्द्र मोदी को लोकसभा चुनाव में मिले अपार जनादेश से सभी प्रकार की बाधाओं और जटिलताओं पर हमेशा विजय प्राप्त करेगी।
सांसद डा० संघमित्रा मौर्य ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ग्रहमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के अपने संकल्प पत्र में घोषणा की थी कि हम कश्मीर से धारा 370 और 35 ए को हटायेंगे। ट्रिपल तलाक कानून लागू करेगे। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाएंगे। नागरिकता संसोधन कानून अधिनियम लागू करेंगे। यह सब मोदी सरकार ने अपने छः महीने के कार्यकाल में करके दिखा दिया है। मोदी सरकार संकल्प पत्र के अपने सभी चुनावी वादों को शत प्रतिशत पूरा करेगी।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने नागरिकता संशोधन कानून लागू होने पर प्रदेश में फैली अराजकता और अफवाह पर रोकथाम करने के लिए भारतीय जनता पार्टी बदायूं में सभी गांव में गोष्ठी करके लोगों को जागरूक करने का काम करेगी। जिले में कार्यकर्ताओं को गांव आवंटित कर दिए गए हैं सभी कार्यकर्ता गांव- गांव जाएंगे और लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। जल्द ही मंडल स्तर पर बैठक कर आगे की योजना रचना बनाई जाएगी। इसके साथ ही बैठक में आए सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राणा प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए कहा की विपक्ष भारतीय जनता पार्टी की पंथनिरपेक्षता पर सवाल उठा रहा है। विपक्ष ऐसी मानसिकता से पार्टी पर कोई आरोप ना लगाएं। जनादेश ने नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया है।
कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद सिंह पटेल पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव चेयरमैन दीपमाला गोयल स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता धीरज सक्सेना डीपी भारती आर एस पाल राजेश्वर पटेल शारदेन्दु पाठक शारदाकांत शर्मा सीमा राठौर अनुज माहेश्वरी एमपी सिंह राजपूत आतिफ निजामी मेधावी यादव जितेंद्र कश्यप पूनम गुप्ता मुनेंद्र राठौर रविन्द्र पाल सिंह सुभाष गुप्ता मोहर सिंह लोधी दुर्गेश वार्ष्णेय पंकज सिंह सुखदेव राठौर भेष पटेल अंकित मौर्य प्रभाशंकर वर्मा आशीष शाक्य मनोज मोदी विवेक राठी दीक्षा माहेश्वरी अवढर शर्मा मुनीष राघव अवनीश सिसोदिया कमलजीत भूरानी पारस गुप्ता अग्रवीर गुर्जर पीयूष शाक्य प्रदीप चौधरी दमयंती वर्मा भगवान सिंह मौर्य संजीव पाराशरी तीर्थेन्द्र पटेल दिवाकर वर्मा अमित पाठक मनोज गुप्ता धीरेंद्र सिंह विजय सिंह लोधी अनुज सक्सेना अजय तोमर सर्वेश शाक्य गगन राठी सौरभ माहेश्वरी ताराचंद कश्यप संजीव पहलवान महेश शर्मा अनिल रस्तोगी लालू सिंह नीटू पाल मयंक पाठक निगमेश्वर मिश्रा राकेश शाक्य दुष्यंत सिंह देवेंद्र राजपूत सेवाराम कश्यप ओमप्रताप सिंह अनिल कुमार पन्नालाल शाक्य चरन सिंह लोधी अमित सिंह गुलशन प्रताप सिंह शरद भारद्वाज सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



from BT News 24 https://ift.tt/366gBJg

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages