आईटी संयोजक पीयूष राठी के आवास पहुंचे दर्जा राज्यमंत्री बीएल वर्मा - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Saturday, December 28, 2019

आईटी संयोजक पीयूष राठी के आवास पहुंचे दर्जा राज्यमंत्री बीएल वर्मा

 

बिल्सी।
विधानसभा बिल्सी के आईटी विभाग संयोजक पीयूष राठी के आवास पर बिल्सी आये भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और दर्जा राज्य मंत्री बीएल वर्मा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए कहा- आज मोदी जी के नेतृत्व में देश निरन्तर तरक्की कर रहा है। हमारे प्रधानमंत्री ने ये साबित कर दिया है कि वो सबका साथ सबका विकास के साथ साथ देश की 130 करोड़ जनता का आशीर्वाद और विश्वास लेकर चल रहे हैं। मंत्री श्री वर्मा ने कहा भाजपा का एक एक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ के समान महत्वपूर्ण है। उन्होने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष गगन राठी को बधाई दी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय,जिला कोषाध्यक्ष विवेक राठी, पीयूष शाक्य, मोहित गुप्ता ,शेखर सक्सेन्ना, पीयूष राठी,अजय प्रताप सिंह, हर्ष सोमानी,सूर्य प्रकाश देवल,अनोज धानि,राहुल झवर, दीपक बाबा,मधुप राठी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



from BT News 24 https://ift.tt/2QEABMT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages