बदायूं में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए पौधों का होगा सत्यापन, सिंगल यूज प्लास्टिक के बदले कबाड़ियों को दिया जाएगा अनाज - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Sunday, December 8, 2019

बदायूं में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए पौधों का होगा सत्यापन, सिंगल यूज प्लास्टिक के बदले कबाड़ियों को दिया जाएगा अनाज

वृक्षों की सुरक्षा व्यवस्था भी ज़रूरी: डीएम


बदायूं।

शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार
में जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त ने एसपी सिटी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ वृक्षारोपण एवं पर्यावरण के सम्बंध में बैठक आयोजित की। डीएम ने निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों में रोपित किए गए पौधों का सत्यापन किया जाना है। जहां पौधे जीवित हैं एवं सही अवस्था में है, उनकी सुरक्षा की व्यवस्था करें। जहां पौधे मृत हो चुके हैं, उनके स्थान पर दूसरे पौधे लगाए जाएं तथा जहां पौधे जीवित नहीं रह पा रहे हैं, तो उनका विश्लेषण किया जाए। डीएम ने नए पौधों को रोपित करने के लिए विभिन्न विभागों को लक्ष्य प्रदान किया है। अगले सत्र में वृक्षारोपण के लिए जनपद को लक्ष्य प्राप्त हो चुका है। जनपद में विभिन्न विभागांे द्वारा लगभग 39 लाख वृक्ष रोपित किए जाएंगे।
डीएम ने समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाई जाए एवं कबाड़ व्यापारियों से प्लास्टिक खरीदकर उसके बदले उनको अनाज दिया जाए। कूड़ा चिन्हित स्थानों पर ही डाला जाए। पुरानी बिल्डिंग का मलवा डालने के लिए स्थान चिन्हित किए जाएं। ईवेस्ट एवं ईकलेक्शन संेटर को चयनित किया जाए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 मनजीत सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ0 एके जादौन, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी एवं अन्य सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।



from BT News 24 https://ift.tt/2OXHzgb

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages