बिल्सी में धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में 100% लॉक डाउन का हुआ पालन - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Monday, April 20, 2020

बिल्सी में धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में 100% लॉक डाउन का हुआ पालन

बिल्सी। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये लॉक डाउन-2 का नगर में बिलसी पुलिस पूर्णतया पालन कराने में जुटी हुई है। आज सुबह से ही बिल्सी पुलिस सक्रिय रही और वेबजह घर से बाहर निकलने बाले लोंगो को लॉक डाउन के नियमों को अच्छे से समझाया। कोतवाल धर्मेन्द्र कुमार का कहना है कि अगर कोई भी वेबजह घर से निकलेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। कोई भी धारा 144 का उल्लघंन न करे। आज पुलिस की सख्ती के कारण कस्बे मे सन्नाटा पसरा रहा। कोतवाल ने लांकडाउन का पालन करने के लिए लोगो से अपील की और क्षेत्र का दौरा कर जायजा लिया। जहाँ पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद मिली तथा अनावश्यक बाहर घूमने वालो के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। वेबजह भीड न लगायी जाये, लांकडाउन 2.0 के दौरान दिए गये सरकार के निर्देशों का प्रशासन और पुलिस कड़ाई से पालन कराए कस्बा इंचार्ज जितेन्द्र कुमार सिंह भी नगर में पुलिस बल के साथ दौरा करते रहे कास्टेविल श्यामवीर,तनुज,नितिन शर्मा समेत पुलिस बल नागरिको की सुरक्षा के लिए जुटा रहा।



from BT News 24 https://ift.tt/2RQd1he

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages