बदायूं।
अब तक 539 की जांच हो चुकी है 342 की रिपोर्ट नेगेटिव है 14 पॉजीटिव केस मिले हैं 141 सैंपल की जांच पेंडिंग में आज 45 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
बदायूं में दो और कोरोना पॉजिटिव में मिलने से जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 16 हो गयी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 यशपाल सिंह ने सोमवार को यहां बताया कि रविवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में सहसवान क्षेत्र के भवानीपुर खल्ली गांव निवासी दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। उन्होंने बताया कि इसमें एक महिला व एक बच्चा शामिल है। यह लोग यहां तबलीगी जमातियों के संपर्क में आए थे। उन्होंने बताया कि बदायूं में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है जिनमें से दो लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस तरह कोरोना वायरस के एक्टिंग केसों की संख्या 14 है ।
from BT News 24 https://ift.tt/2KIqUue
No comments:
Post a Comment