बदायूँ के अदील बेग समी ने जीता कोरोना जागरूकता दूत पुरस्कार* - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Monday, April 27, 2020

बदायूँ के अदील बेग समी ने जीता कोरोना जागरूकता दूत पुरस्कार*

गत दिनों कोविड 19 के संबंध में जागरूकता हेतु जूनियर हाईस्कूल स्तर तक के छात्र छात्राओं के मध्य प्रदेश स्तर पर सर्च फाउंडेशन के तत्वाधान में जागरूकता दूत नामक एक आनलाइन प्रतियोगिता संम्पन्न हुई थी जिसमें प्रतियोगियों को एक मिनट की वीडियो बनाकर 15 अप्रेल तक भेजनी थी।इस प्रतियोगिता का परिणाम घोषित हो चुका है जिसमे लखनऊ की शान्वी दुवे को पाँच हजार रूपये का प्रथम पुरस्कार , दूसरा पुरस्कार बदायूँ के अदील बेग समी को तीन हजार रूपये तथा दो हजार रूपये का तृतीय पुरस्कार बदायूं की ही छात्रा काव्या को प्रदान किया गया है।
सर्च फाउंडेशन के संयोजक श्री सर्वज्ञा अस्थाना धवल जी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 130 प्रतिभागियों के वीडियो आनलाइन प्राप्त हुए थे जिनमें से तीन उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया है।
उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अदील बेग समी सैयद मुनब्बर अली जू०हाईस्कूल सोथा बदायूँ मे कक्षा सात के छात्र हैं तथा वरिष्ठ अधिवक्ता ज़ियाउर रहमान समी के सुपुत्र हैं।



from BT News 24 https://ift.tt/2KF9sGU

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages