ब्राह्मण कराएंगे ऑन लाइन प्रतियोगिताएँ परशुराम जन्मोत्सव पर होगा आयोजन निबंध व चित्रण होगा विषय - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Tuesday, April 21, 2020

ब्राह्मण कराएंगे ऑन लाइन प्रतियोगिताएँ परशुराम जन्मोत्सव पर होगा आयोजन निबंध व चित्रण होगा विषय

बदायूँ ।
26 अप्रैल को परशुराम जन्मोत्सव पर कोरोना व सामाजिक समरसता जैसे ज्वलंत मुद्दे पर सर्व ब्राह्मण समन्वय समिति ऑन लाइन प्रतियोगताएँ कराएगी । इसमें प्रतिभागियों के क्षेत्र की छूट दी गई है किंतु उम्र की सीमा 18 वर्ष ही रहेगी ।
लॉक डाउन के चलते 26 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सर्व ब्राह्मण समन्वय समिति ने बिना भीड़ बाला विस्तृत राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम तैयार किया है । उत्तराखंड व हरियाणा राज्य के प्रभारी का दायित्व निभा रहे सुनील मिश्र ने बताया कि समिति इस बार भी भगवान परशुराम जन्मदिन पर घर बैठे भव्य आयोजन कर रही है । कोरोना त्रासदी के चलते समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विश्व नाथ दुबे ने कोरोना से मजबूती से लड़कर उसे परास्त करने जैसे विषय पर चित्रण प्रतियोगिता रखी है । दूसरी ओर बौद्धिक परिचय के लिए भारत में सामाजिक समरसता के सेतु की तपोमूर्ति के रूप में उभरे परशुराम पर निबंध प्रतियोगिता रहेगी । इसमें विजयी की ग्यारह हजार रुपये व ढाई हजार रुपयों का प्रथम पुरस्कार रखा गया है ।
श्री मिश्र ने जानकारी दी कि प्रतियोगी ऑन लाइन व ऑफ लाइन अपनी प्रविष्टियों को भेज सकते हैं । ऑन लाइन के लिये फेसबुक में जाकर भगवान परशुराम जन्मोत्सव प्रतियोगिता ग्रुप में जाना होगा जबकि ऑफ लाइन को समिति के प्रधान कार्यालय वारणसी से संपर्क करना होगा ।



from BT News 24 https://ift.tt/3bs1TPA

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages