ब्लड के खराब सैंपल पड़े होने से हड़कंप आखिर किसने डाले बिल्सी मार्केट में ब्लड के सैंपल - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Wednesday, April 29, 2020

ब्लड के खराब सैंपल पड़े होने से हड़कंप आखिर किसने डाले बिल्सी मार्केट में ब्लड के सैंपल

बिल्सी/ बदायूं।

नगर की किसी पैथोलॉजी पर चेक किए गए ब्लड के तमाम खराब सैंपल सड़क पर मेन मार्केट में श्री डेली नीड के समीप पड़े होने से हड़कंप मचा हुआ है। इसको लेकर तमाम तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। यह सैंपल किसी पैथोलॉजी से डाले गए हैं अथवा अन्य किसी की शरारत है। कोविड-19 को लेकर जहां गली- गली, नगर-नगर सतर्कता बरती जा रही है, ऐसे में खुले में पड़े ब्लड के सैंपल से हड़कंप मचा हुआ है। btnews24 को यह सैंपल बड़े होने की जानकारी कुछ लोगों ने दी तो टीम ने मौके पर जाकर इनके फोटोग्राफ कलेक्ट किए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ गौरव वर्मा ने बताया इस तरह से सैंचपल पड़ा होना खतरे की घंटी है। कोई इन्हें खुले हाथों से ना छुए और ना ही उनके समीप जाए। डॉक्टर वर्मा ने बताया कि बिल्सी नगर में अभी लैब की कोई परमिशन नहीं है। अगर, किसी लैब की यह कारस्तानी मालूम होती है तो उसके प्रति कठोर कार्यवाही की जाएगी।



from BT News 24 https://ift.tt/2KHNP91

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages