छापेमारी बाद एसडीएम बिल्सी ने डीएम को क्रय केंद्र के खिलाफ भेजी रिपोर्ट, हो सकती है बड़ी कार्रवाई - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Wednesday, April 22, 2020

छापेमारी बाद एसडीएम बिल्सी ने डीएम को क्रय केंद्र के खिलाफ भेजी रिपोर्ट, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

बिल्सी।
बिल्सी क्षेत्र के लिए नगर की मंडी में दो क्रय एजेंसियों के क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनमें एक केंद्र निर्धारित स्थान से अलग खोले जाने पर एसडीएम बिल्सी संजय कुमार सिंह ने छापामारी की थी। आज उन्होंने बताया इस संबंध में उन्होंने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी कुमार प्रशांत को भेज दी है। केंद्र संचालक पर कार्यवाही होना तय है।

नगर में यूपी एसएस समेत दो क्रय एजेंसियों के मंडी में क्रय केंद्र निर्धारित किए गए थे। आज एक क्रय केंद्र मंडी में नहीं मिला। शिकायत मिलने पर एसडीएम संजय कुमार सिंह ने छापा मारकर नियत स्थान पर क्रय केंद्र ना पाए जाने के मामले में नाराजगी जताई।
यूपीएसएस का यह सेंटर रंजना हॉस्पिटल के समीप चलता मिला था । एसडीएम ने यहां से किसानों से जुड़े क्रय संबंधी रजिस्टर और अन्य अभिलेख ज़ब्त कर लिए। इस संबंध में एसडीएम ने जांच के बाद कार्यवाही किए जाने की बात कही है। यही नहीं उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट कार्यवाही के लिए जिला अधिकारी को भेज दी है। बताया कि इस क्रय केंद्र पर करीब 200 कुंटल गेहूं का भंडारण मिला है। गल्ला क्रय केंद्र के संचालन को लेकर गड़बड़ी का यह मामला प्रकाश में आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। क्रय केंद्र का गोदाम एसडीएम के आदेश पर मंडी सचिव अरविंद कुमार सिंह ने कल शाम ही सील करवा दिया था। जिलाधिकारी को भेजी रिपोर्ट के बाद कार्यवाही की आशंका से संचालक ने फिर से पूर्व निर्धारित स्थान पर अपना केंद्र स्थानांतरित कर लिया है।



from BT News 24 https://ift.tt/3brVHao

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages