भट्टे पर चल रहा था काम, मजदूर के दो बच्चों की पानी के गड्ढे में डूबकर मौत - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Tuesday, April 28, 2020

भट्टे पर चल रहा था काम, मजदूर के दो बच्चों की पानी के गड्ढे में डूबकर मौत

खितौरा / बदायूं।
बिसौली कोतवाली के गांव मदनजुड़ी निवासी छोटेलाल एवं सहसवान कोतवाली के गांव भमोरी निवासी आनंद खितौरा गांव स्थित एक भट्टे पर मजदूरी का काम करते हैं। अफसरों के सख्त निर्देश के बावजूद भी लाक डाउन के बावजूद भी भट्टों पर काम को नहीं रोका गया। सोमवार की दोपहर बाद छोटे लाल का 6 वर्षीय पुत्र हनी एवं आनंद का 8 साल का बेटा राजकुमार खेलते हुए निकल गया।
इस दौरान ईट के लिए खोदे गए मिट्टी के गड्ढे में भरे पानी में डूब कर मौत हो गई। आनन-फानन में लोगों ने दोनों बच्चों के शव को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार भी मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दो बच्चों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद सूचना मिलने पर भट्टा स्वामी भी मौके से फरार हो गया है।



from BT News 24 https://ift.tt/3cUUmJu

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages