बिल्सी।
नगर में यूपी एस एस समेत दो क्रय एजेंसियों के मंडी में क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं। आज एक क्रय केंद्र मंडी में नहीं मिला। शिकायत मिलने पर एसडीएम संजय कुमार सिंह ने छापा मारकर नियत स्थान पर क्रय केंद्र ना पाए जाने के मामले में नाराजगी जताई। यूपी एस एस का यह सेंटर रंजना हॉस्पिटल के समीप चलता मिला । एसडीएम ने यहां से किसानों से जुड़े क्रय संबंधी रजिस्टर और अन्य अभिलेख ज़ब्त कर लिए। इस संबंध में एसडीएम ने जांच के बाद कार्यवाही किए जाने की बात कही है। बताया कि इस क्रय केंद्र पर करीब 200 कुंटल गेहूं का भंडारण मिला है। गल्ला क्रय केंद्र के संचालन को लेकर गड़बड़ी का यह मामला प्रकाश में आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।
from BT News 24 https://ift.tt/2Ko3Z7m
No comments:
Post a Comment