बिल्सी।
थाने के ग्राम मिर्जापुर सोहरा में ढाई कुंतल गौवंशीय मांस के साथ तीन गिरफ्तार। इनके पास से ढाई कुंतल गोमांस, दो छुरी, एक मोबाइल एक सीएमपी 12 बोर दो खोखा कारतूस 12 बोर मिले।
इशरत के खेत के किनारे खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ों के पास मिर्जापुर के कुछ व्यक्ति गोवंश पशु का वध करने की फिराक में थे । सूचना पाते ही थाना बिल्सी से उप निरीक्षक राजपाल सिंह मय हमराह पुलिस बल के रवाना होकर गांव के पास पश्चिमी किनारे पर तालाब के पास इशरत के खेत के किनारे खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ों के पास पहुंचे तो
एक व्यक्ति मोबाइल से रोशनी कर रहा था तथा दूसरा व्यक्ति कुल्हाड़ी से टुकडे तथा तीसरा व्यक्ति जानवर की खाल अलग कर रहा था। ललकारने पर अभियुक्त गणों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किए तथा चाकू छुरी से हमलावर हो गए पुलिस द्वारा बल प्रयोग कर फईम पुत्र बुंदू खा निवासी ग्राम मिर्जापुर सोहरा थाना बिल्सी, नईम पुत्र बुंदू निवासी मिर्जापुर सोहरा थाना बिल्सी, कदीर पुत्र छुट्टन निवासी मिर्जापुर सोहरा थाना बिल्सी को करीब 5:00 बजे 28 अप्रैल को आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया गया।
from BT News 24 https://ift.tt/2zuDuL1
No comments:
Post a Comment