पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों को मास्क सेनिटाइजर वितरित किये - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Monday, April 27, 2020

पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों को मास्क सेनिटाइजर वितरित किये

खितौरा (बदायूँ)
पावर कारपोरेशन में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य कर रहे संविदा कर्मचारियों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने हेतु उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के केंद्रीय यूनिट के सदस्य हरीश चंद्र यादव ने कस्बा खितौरा ,उघैती में विधुत उपकेन्द्र पर मास्क, डिटॉल साबुन, डिटॉल, सेनीटाइजर आदि वस्तुएं युवा समाजसेवी अनुज जौहरी के द्वारा वितरण करा कर कर्मचारियों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा कि विद्युत सेवा एक आवश्यक सेवा है इसको बंद नहीं किया जा सकता इस को सुचारू रूप से चलाने के लिए आज केवल संविदा कर्मचारी ही अपनी व अपने परिवार की जान जोखिम में डालकर अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहा है जिसको प्रदेश सरकार और विभागीय अधिकारी भी नजरअंदाज कर रहे हैं। केंद्रीय यूनिट के सदस्य हरीश चंद्र यादव ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की महामारी से आज देश जूझ रहा है ऐसे में पावर कारपोरेशन मैं कार्यरत आउट सोर्स संविदा कर्मचारी 24 घंटे बिजली सुचारू रखे हुए हैं लेकिन पावर कारपोरेशन के आला अधिकारियों व प्रदेश सरकार का इनकी तरफ कोई भी ध्यान नहीं है जिससे कर्मचारियों का मनोबल कम हो रहा है। वही अनुज जौहरी ने सरकार से मांग की कि जिस प्रकार से स्वास्थ्य,पुलिस कर्मियों की तरह यदि किसी विद्युत संविदा कर्मचारी की कोरोना वायरस के संक्रमण से क्षति होती है तो उसे कोरोना शहीद का दर्जा दिया जाए तथा उसके परिजनों को पचास लाख रुपए की आर्थिक सहायता तत्काल प्रभाव से दी जाए। इस दौरान बीरपाल, जयपाल गिरी, गोविंद शर्मा, विकास सागर, बनवारी यादव, कृष्ण मुरारी, प्रमोद यादव, हर ज्ञान सागर आदि उपस्थित रहे



from BT News 24 https://ift.tt/3aB6JJ6

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages