इस्लामनगर।
भगवान परशुराम का जन्म दिवस मनाया गया। अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केके उपाध्याय ने लाॅकडाउन का पालन करते हुए ग्राम चन्दोई के इंटर कालेज में स्थित भगवान परशुराम की प्रतिमा के लिए दूध, दही, शहद, घी, गंगाजल से बने पंचामृत से स्नान करा कर कर विधिवत पूजा अर्चना की। उसके उपरांत गांव स्थित वनखंडी महादेव मंदिर पर बंदरों के लिए फल खिला कर पुण्य प्राप्त किया। पंडित रूद्राक्ष मिश्रा, शिवम् उपाध्याय, अनंत कुमार मौजूद रहे।

from BT News 24 https://ift.tt/2ztriKt
No comments:
Post a Comment